28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FOLLOWUP : श्री द्वारकाधीश मंदिर की सम्पत्ति विवाद में गोस्वामी परिवार का मोहरा नहीं बनेगा समाज

- सनाढ्य समाज की बैठक में लिया निर्णय, गोस्वामी परिवार के प्रति जताया अविश्वास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 3 May 2018, 8:33 AM IST

Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद. श्री द्वारकाधीश मंदिर में अधिकमास को लेकर उपजे विवाद के बाद राजस्थान पत्रिका द्वारा श्री प्रभु की मूर्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन से तय करवाने की मांग के बाद सनाढ्य समाज ने गोस्वामी परिवार के प्रति असंतोष जताया। समाजजन एक स्वर में बोले कि श्री प्रभु की मूर्ति सुरक्षा का जिम्मा लेने के लिए पूरा समाज तैयार है।

राजस्थान पत्रिका द्वारा 1 मई 18 के अंक में ‘भाई को भाई पर नहीं रहा भरोसा, खतरे में ठाकुरजी की मूरत, प्रशासन से मांगी मूर्ति सुरक्षा की गारंटी...’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर श्री द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी की मूर्ति की सुरक्षा पर उठे सवाल का खुलासा किया। इसके तहत पीठाधीश ब्रजेश कुमार और नेमिष कुमार द्वारा एक दूजे पर ही आरोप लगाए कि वे मूर्ति को क्षति पहुंचा सकते हैं। इस पर सनाढ्य समाज की मंगलवार रात को समाज के भवन में अध्यक्ष प्रमोद सनाढ्य की अध्यक्षता व रोडीलाल सनाढ्य के विशिष्ट आतिथ्य में विशेष बैठक हुई। बैठक में समाज भवन के उत्थान पर चर्चा की गई। साथ ही यह तय किया गया कि अब समाज का कोई भी पदाधिकारी श्री द्वारकाधीश मंदिर में अधिकमास मनोरथ को लेकर पीठाधीश और उनके भाईयों के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप नहीं करेगा। अब समाज या समाज का कोई भी व्यक्ति गोस्वामी परिवार का मोहरा नहीं बनेगा। बैठक में समाजजन एक स्वर में बोले कि जब औरंगजेब के वक्त श्री द्वारकाधीश की मूर्ति पर खतरा मंडराया, तब ब्रजवासी मूर्ति को सुरक्षित लेकर कांकरोली पहुंचे और बाद में श्री वल्लभाचार्य को सेवा व सुरक्षा के लिए सौंप दिया। अब मंदिर पीठाधीश ब्रजेश कुमार व उनके छोटे भाई मूर्ति को सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं है, जो एक दूसरे भाई से मूर्ति को खतरा होना बताते हुए प्रशासन से मूर्ति सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।


बैठक में बंकेश सनाढ्य, धीरेन्द्र शर्मा, गोविंद दीक्षित, महेंद्र सनाढ्य, गोविंद उस्ताद, कमलेश सनाढ्य, प्रजीत तिवारी, प्रहलाद सनाढ्य, मिलिन्द शर्मा, महेश सनाढ्य, निर्मल सनाढ्य, दिलीप शर्मा, गिरीराज सनाढ्य, सुनील सनाढ्य, दीपक सनाढ्य, राजकुमार दीक्षित, सुभाष सनाढ्य आदि मौजूद थे।


मंदिर बोर्ड गठन की उठी मांग
सनाढ्य समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री द्वारकाधीश मंदिर बोर्ड गठन होना जरूरी है। गोस्वामी परिवार के झगड़े की वजह से मंदिर की छवि धुमिल हो रही है, जिसका जिम्मेदार कौन है। समाज के लोगों ने गोस्वामी परिवार के प्रति असंतोष जताते हुए एक स्वर में श्रीनाथजी मंदिर की तरह श्री द्वारकाधीश मंदिर मंडल बोर्ड का गठन करने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग