
राधिका मर्चेंट ने परिवार सहित किए श्रीजी प्रभु के दर्शन (फोटो- पत्रिका)
राजसमंद/उदयपुर: उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने धार्मिक यात्रा के तहत राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। राधिका मर्चेंट परिवार सहित नाथद्वारा पहुंचीं।
बता दें कि यहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद वे मोती महल पहुंचीं, जहां युवाचार्य विशाल बावा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशाल बावा ने राधिका मर्चेंट को प्रभु श्रीनाथजी की शीतकालीन सेवा प्रणाली, राग, भोग और शृंगार की परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिलने पर राधिका को बधाई दी।
युवाचार्य विशाल बावा ने राधिका मर्चेंट और उनके परिवार का उपरना व रजाई ओढ़ाकर तथा श्रीजी का प्रसाद भेंट कर समाधान किया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत के सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।
इसके बाद राधिका मर्चेंट उदयपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने माता-पिता वीरेंद्र मर्चेंट और शैला मर्चेंट के साथ मेवाड़ के आराध्य प्रभु एकलिंगनाथ महादेव के दर्शन किए। मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राधिका की सादगी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
दर्शन के बाद श्रद्धालुओं में उन्हें देखने का उत्साह नजर आया। हालांकि, सुरक्षा कारणों से किसी को भी सेल्फी लेने की अनुमति नहीं दी गई। राधिका मर्चेंट की यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा और सादगी का संदेश देती नजर आई।
Updated on:
11 Jan 2026 02:27 am
Published on:
11 Jan 2026 12:44 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
