28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GOOD NEWS : वर्षों से अटके राजस्व प्रकरणों को राजस्व लोक अदालत में निस्तारण, 31 पट्टे वितरित

राजसमंद जिले में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 2 May 2018, 11:05 AM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

मोही. कस्बे में मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन पर राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने 31 पट्टों का वितरण किया। सरपंच जगदीश चन्द तेली ने बताया कि शिविर में अति. जिला कलक्टर ब्रजमोहन बैरवा, उपखंड अधिकारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, तहसीलदार गजानंद जांगीड़, नायब तहसीलदार ईश्वर पुरोहित, एवीवीएनएल की अधीक्षण अभियंता मधुमति मेनारिया, पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह भाटी, उपसंरपच यादवेंद्र सिंह भाटी, सुरेशचंद्र पूर्बिया, जितेंद्र राव, नारायण दास वैष्णव, रोहित पालीवाल आदि मौजूाद थे।

परित्यक्ता को दिलाई राहत
शविर में गांव की परित्यक्ता महिला जशोदा वैष्णव ने बताया कि वह प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर काफी परेशान है। इसको लेकर उसने कलेक्ट्री सहित अन्य विभागों के कई चक्कर लगाए पर उसका काम नहीं हो पाया। इस पर महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर शिविर स्थल पहुंची, जहां उपखंड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने उसकी शिकायत सुन शिविर शुरू होने से पहले काउंटर पर शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही खाद्य सुरक्षा योजना, भामाशाह योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने किया ई-मित्र प्लस का शुभारंभ
माहेश्वरी ने मंगलवार को राजसमन्द पंचायत समिति अन्तर्गत मोही ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में नवस्थापित ई मित्र प्लस मशीन का उद्घाटन फीता काटकर किया तथा इसका संचालन कर सेवाओं का शुभारंभ किया। ई-मित्र प्लस की विभिन्न सेवाओं व क्रियाविधि के बारे में विस्तार से जानकारी पायी और इससे संबंधित सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया और बताया कि अब उन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि उनके गांव में ही विभिन्न प्रकार की ई सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

लसानी. मियाला अटल सेवा केंद्र पर देवगढ़ उपखण्ड अधिकारी काशीराम चौहान की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वारा अभियान का प्रथम शिविर का आयोजित किया गया। इसमें राजस्व विभाग, पंचायतीराज, पशुपालन, विद्युत निगम, चिकित्सा एवं जलदाय सहित अन्य विभागों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों के विभिन्न मामलों का हाथों-हाथ निस्तारण किया गया। शिविर में मियाला सरपंच वनिता सालवी द्वारा बिजली बचत करने के लिए बीपीएल परिवारों को एलईडी बल्ब वितरण किए गए।
रेलमगरा(एस). राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार 2018 का शुभारम्भ मंगलवार को ग्राम पंचायत पीपली अहीरान के अटल सेवा केन्द्र पर हुआ। उपखण्ड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी ने बताया कि 3 मई को ओड़ा, 4 को चराणा, 7 को काबरा, 9 को जीतावास, 14 को बामणिया कलां, 16 को जवासिया, 17 को राजपुरा, 21 को लापस्या, 22 को सादड़ी, 24 को गवारड़ी, 28 को कोटड़ी, 29 को जुणदा, 30 को सिन्देसर कलां एवं 31 मई को पनोतिया में शिविर होंंगे।

गवार अब बना कुंभापुर
कुंभलगढ़. क्षेत्र की ग्राम पंचायत गवार के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने आपसी सहमति से चर्चा करते हुए कहा कि गांव का नाम गवार अटपटा लगता है। वहीं, कई बार सरकारी व अन्य पत्राचार में गलती से ग के ऊपर बिन्दी लग जाती है तो यह नाम गंवार हो जाता है। इसको लेकर सबने सर्वसम्मति से गांव का नाम बदलकर कुम्भापुर करने का निर्णय लिया।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग