मथुरा में यमुना नदी के किनारे विश्राम घाट के पास स्थित द्वारकाधीश मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। देश के प्रमुख मंदिरों में से एक इस मंदिर को वर्ष 1814 में सेठ गोकुल दास पारीख ने बनवाया था जो ग्वालियर रियासत का खजांची था। भगवान कृष्ण को अक्सर 'द्वारकाधीश' या 'द्वारका के राजा' के नाम से पुकारा जाता था और उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम पड़ा है। मंदिर में भगवान कृष्ण की प्रतिमा काले रंग के पत्थर से बनी है और श्री राधारानी की प्रतिमा सफेद संगमरमर से बनी है। श्री द्वारकाधीश मंदिर में एक बड़ा परिसर है जिसकी दीवारों व स्तभों को राजस्थानी शैली से बनाया गया है। मंदिर का परिसर बहुत सुन्दर और मन-मोहक लगता है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.