27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब का खतरा, 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट; राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

IMD: चक्रवात अर्नब के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका है। 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

image

कानाराम मु​ण्डियार

•

Updated: 28 Oct 2026, 4:00 AM IST

weather alert

AI Image-(ChatGpt)

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी बारिश और 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने का खतरा है। तटीय राज्यों में प्रशासन व आपदा दल पूरी तरह अलर्ट है और राहत अभियान की तैयारियां तेजी की जा रही हैं। विमानन कंपनियों ने भी यात्रियों के लिए परामर्श जारी किए हैं। तूफान के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अर्नब विशाखापत्तनम से करीब 220 किलोमीटर दूर रहा। इसके 28 अक्टूबर यानी बुधवार की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान के असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा व तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई हैं और बुधवार को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में पानी भरने, पेड़ उखड़ने और बिजली तथा परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

28 अक्टूबर को तीन राज्यों में रेड अलर्ट

चक्रवात के खतरे को देखते हुए 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट के तहत सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कुल 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। तटीय क्षेत्रों में तूफान का असर अधिक रहने की आशंका है, जबकि इसके आगे बढ़ने पर मध्य भारत के कई हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है।

29 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

आइएमडी के अनुसार, 29 अक्टूबर को ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान देश के करीब 20 राज्यों में तेज हवाओं के साथ कहीं भारी तो कहीं सामान्य बारिश होने की संभावना है। तूफान के प्रभाव से मौसम का असर पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत तक पहुंच सकता है।

राजस्थान में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट हो सकती हैं।