मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि श्रीकाकुलम से कृष्णा जिले तक मध्यम से भारी बारिश और तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कोंसीमा, एलुरु, पश्चिम गोदावरी, मान्यम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम और काकीनाडा जिलों पर तूफान का ज्यादा असर पड़ सकता है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।