27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतिहास, संस्कृति और कूटनीति का संगम बनेगा पुराना किला, SCO के जरिए सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत करने की भारत की पहल

भारत 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में SCO के पहले सभ्यतागत संवाद मंच की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान के संस्कृति मंत्री को भी न्योता दिया गया है, लेकिन उनकी भागीदारी की पुष्टि नहीं हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 28 Oct 2026, 2:00 AM IST

PM narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-ANI)

SCO Civilisational Dialogue Forum 2026: भारत 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच की मेजबानी करेगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि मंच पर उसकी ओर से कौन प्रतिनिधित्व करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन कर सकते हैं। इसमें 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के ऐतिहासिक पुराना किला में किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इस मंच का आयोजन कर रहे हैं।

पुराना किला क्यों चुना गया?

16वीं सदी के पुराना किला को इस कार्यक्रम के लिए चुनना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इस मंच का उद्देश्य SCO के सदस्य देशों और साझेदार देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों, सांस्कृतिक कूटनीति और साझा विरासत पर संवाद को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विरासत संरक्षण, शिक्षा और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इसके जरिए विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

2025 में पीएम मोदी ने दिया था प्रस्ताव

सभ्यतागत संवाद मंच का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था। बाद में संगठन ने इस पहल को स्वीकार कर लिया। इस मंच के लिए SCO के सभी 10 सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें रूस, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और बेलारूस सहित अन्य सदस्य देश शामिल हैं। पर्यवेक्षक देशों और संवाद साझेदार देशों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।

पाकिस्तानी मंत्री आए तो 2023 के बाद पहली यात्रा होगी

पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को निमंत्रण दिए जाने के बावजूद इस्लामाबाद ने अभी तक अपने प्रतिनिधि के नाम की पुष्टि नहीं की है। यदि खिची भारत आते हैं, तो 2023 में गोवा में हुई SCO विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली भारत यात्रा होगी। उस बैठक में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शामिल हुए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन भारत SCO के मंच पर पाकिस्तान के साथ बहुपक्षीय संपर्क जारी रखे हुए है।

अगस्त 2027 में प्रस्तावित है SCO शिखर सम्मेलन

सितंबर 2026 में भारत ने SCO के राष्ट्रीय समन्वयक आलोक डिमरी को इस्लामाबाद भेजा था। यह बैठक पाकिस्तान की संगठन की अध्यक्षता और अगस्त 2027 में प्रस्तावित SCO नेताओं के शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में हुई थी।