नई दिल्ली

Dead body : 30 साल बाद कोई एम्बुलेंस से छोड़ गया, दो दिन बाद मंदिर के पीछे मिला उसका शव

रेलमगरा के चामुंडा माता मंदिर के पीछे बुधवार शाम एक वृद्ध का शव पड़ा मिला।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वह 30 साल पहले रेलमगरा में रहता था, मगर उसके मूल निवास का कोई पता नहीं है। अब पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास में जुट गई।
less than 1 minute read
dead body at rajsamand
वृद्ध का शव मिला

रेलमगरा कस्बे के चामुंडा माता मंदिर के पीछे बुधवार शाम एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिय। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वह 30 साल पहले रेलमगरा में रहता था, मगर उसके मूल निवास का कोई पता नहीं है। अब पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास में जुट गई।

पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय वृद्ध का शव मंदिर के पास पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवा दिया। साथ ही शिनाख्तगी के प्रयास में क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध को दो दिन पहले चित्तौडग़ढ़ जिले की 104 एम्बुलेंस उसे रेलमगरा छोडक़र चली गई, तभी से उसकी तबीयत खराब चल रही थी और बुधवार शाम का उसका शव मिला।

क्षेत्रीय लोगों ने उसकी पहचान नानुराम नायक (70) के रूप में की, लेकिन उसके मूल निवास स्थान व परिजनों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मृतक के फोटो के जरिये उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए।

Published on:
05 Jul 2017 08:55 pm