राजसमंद

DRINKING WATER CRISIS : एक सप्ताह से जल वितरण व्यवस्था ठप, ग्रामीण एक एक मटकी के लिए परेशान

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे ग्रामीण
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 10:10 AM IST
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,

कुंभलगढ़. उपखण्ड मुख्यालय से मात्र तीन किमी दूर स्थित मजेरा गांव में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। गर्मी की छुट्यिां होने से मुम्बई समेत अन्य राज्यों से गांव में प्रवासी निवासी आए हुए हैं। ऐसे में जलापूर्ति के ठप हो जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि हाल ही में गांव में करोड़ो रुपए की लागत से पाइप लाइन सहित अन्य उपकरणों को सुधारा गया है। बावजूद इसके यह हालात है। इधर उपसरपंच फतहलाल हिंगड़ ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में करीब २०-२२ कनेक्शन फर्जी तरीके से चला रखे हैं। जिनका विभाग के पास कोई लेखा-जोखा नहीं है।

यह बता रहे कारण
जलदाय विभाग द्वारा बताया गया कि करीब २-३ माह पूर्व डेडिकेटेड फीडर को लेकर ४५ लाख रुपए का डिमांड जमा करवा दिया गया। इसके बावजूद अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं करवाया गया। साथ ही सप्लाई के दौरान बिजली की आवाजाही से जलापूर्ति बाधित हो रही है। जलदाय विभाग के आरोप पर विद्युत निगम के सहायक अभियंता सुरेश फुलवारी का कहना है कि फीडर बनाने के लिए स्वीकृति के लिए फाइल आगे भेज रखी है, स्वीकृति मिलते ही शीघ्र कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा।

स्टार्टर खराब हो जाने की वजह से जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। फिरभी गांव के दो जोन में कल जलापूर्ति की गई थी। शेष क्षेत्र में आज-कल में बहाल कर दी जाएगी। बिजली की समस्या ने भी खेल बिगाड़ा है।
मयंक शर्मा, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग

राजपूत किसान विकास सेवा समिति का तृतीय वार्षिक सम्मेलन
कुंभलगढ़. राजपूत किसान विकास सेवा समिति का तृतीय वार्षिक सम्मेलन गुरुवार को केलवाड़ा में सूरजकुंड के महंत अवधेशानंद के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ के पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार थे। अध्यक्षता नैनसिंह परमार ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान सूरतसिंह दसाणा, भूरसिंह परमार और वरदीसिंह खरवड थे। कार्यक्रम में दानदाता लक्ष्मणसिंह, भंवरसिंह, देवीसिंह, गोपालसिंह, छगनसिंह, मनरूप सिंह, हीरासिंह, पृथ्वीसिंह, भूरसिंह एवं भगतसिंह का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

Published on: