राजसमंद

परिजनों व ग्रामीणों ने रस्सी से बांध कर ​महिला के साथ की मारपीट, आठ गिरफ्तार

परिजनों व ग्रामीणों ने महिला को रस्सी से बांध दिया और मारपीट भी की। साथ ही निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया।
less than 1 minute read
Mar 01, 2019
 मारपीट
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला से मारपीट करने वाले आठ गिरफ्तार

कुंभलगढ़/राजसमंद.
मेलावड़ी स्थित भीलो का टाकड़ा में शादीशुदा महिला के अन्य युवक के साथ जाने के मामले में परिजनों की शिकायत के बाद महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला से मारपीट करने पर केलवाडा पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार भीलों की टांकी निवासी 19 वर्षीय महिला शादीशुदा होते हुए किसी अन्य लड़के के साथ 7 फरवरी को चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर पता नहीं चल सका। गुरुवार को घर लौटने पर परिजनों ने उसे पूछते हुए शिकायत की। इस पर महिला ने गुस्सा होकर केरोसिन छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया और मारपीट भी की। साथ ही महिला को निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया। इस पर केलवाड़ा पुलिस ने कसुंबी पत्नी दोलाराम गेमती, दोलाराम पुत्र खेतीराम, छगन पुत्र सवा, सुराराम पुत्र खीमाराम, मौकाराम पुत्र लक्ष्मण, हुकमाराम पुत्र छोगाराम, दुदाराम पुत्र सवा, गणेश पुत्र स्वरूप सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीडियो के साथ आधार पर विस्तृत जांच शुरू करा दी।

Published on:
01 Mar 2019 11:57 pm