राजसमंद

IRREGULARITY : उदयपुर में चुनाव आयोग की संभागीय क्विज प्रतियोगिता में अपात्रों से दिलवा दी परीक्षा : गड़बड़ी उजागर

जिला प्रभारियों की शिकायत को भी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने किया नजर अंदाज, उच्च शिक्षा मंत्री ने संभागीय आयुक्त को दिए जांच के आदेश
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,rajsamand latest news in hindi,

राजसमंद. चुनाव आयोग की ओर से उदयपुर के राबाउमावि रेजीडेंसी में आयोजित संभाग स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में गाइडलाइन के विरुद्ध बांसवाड़ा के दो छात्रों को शामिल कर लिया। प्रतियोगिता में बांसवाड़ा के छात्र ही अव्वल रहे, जो अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग नहीं ले सकेंगे। इस पर राजसमंद प्रशासन ने भी मुख्य चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है।

24 दिसम्बर को हुई थी परीक्षा
मतदाता पहचान पत्र बनवाने, वोट देने के लिए पे्ररित व प्रोत्साहत करने के लिहाज से निर्वाचन आयोग की ओरर से 24 दिसंबर को उदयपुर में संभाग स्तरीय क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ से नियमानुसार एक ही स्कूल से दो दो छात्र शामिल हुए, जबकि बांसवाड़ा जिले से नियमानुसा एक ही विद्यालय से दो छात्र नहीं होने के बावजूद अलग अलग विद्यालयों दो छात्रों को प्रतियोगिता में प्रवेश दे दिया। इस पर राजसमंद सहित अन्य जिला प्रभारियों ने लिखित व मौखिक तौर स्पद्र्धा आयोजकों को शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रतियोगिता में बांसवाड़ा प्रथम, राजसमंद टीम की दिलखुश राठौड़ व हिमांशी जोशी द्वितीय एवं डूंगरपुर जिला टीम तृतीय रही। नियमानुसार प्रत्येक टीम के दो छात्र एक ही विद्यालय के होने चाहिए, मगर बांसवाड़ा टीम में दोनों छात्र अलग अलग स्कूलों के थे।

चुनाव आयोग को शिकायत
संभागीय क्विज प्रतियोगिता में गड़बड़ी की प्रशासन राजसमंद द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत भेज दी। दूसरी ओर अभिभावकों द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को ज्ञापन दिया गया। मंत्री ने संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा को कार्रवाई के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग की राज्य स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में राउमावि राजसमंद की छात्रा तरुणा कुमावत प्रदेश में अव्वल रही।

रिपोर्ट मांगी है
इस संबंध में मैंने अपात्रों को प्रतियोगिता में शामिल करने वाले अधिकारियों से जवाब मांगा है। बांसवाड़ा प्रशासन ने अगर नियम विरुद्ध टीम भेजी है, तो गलत है।
सोमनाथ मिश्रा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर

Published on:
26 Dec 2017 12:51 pm