जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पद गंवाने के बाद भाजपा के सामने अब संगठनात्मक एकजुटता और जिला स्तर पर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस के लिए यह जीत केवल दो पदों पर कब्जे तक सीमित नहीं है, बल्कि राजसमंद की जिला परिषद में अपने राजनीतिक वर्चस्व को स्थापित करने का अवसर भी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस चुनावी सफलता को आने वाले दिनों में जमीनी राजनीतिक मजबूती में कितना बदल पाती है।