राजसमंद

मां ने अपनी पांच माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की हत्या, इसके बाद शव को पुराने घर में गाड़ दिया

पुलिस ने इस घटना के बाद सुमन को भी हीरासत में ले लिया है।
less than 1 minute read
Feb 18, 2019
Feature image

नाथद्वारा/राजसमंद
शहर के समीप बिजनोल गांव में एक कलयुगी मां ने अपनी 5 माह की दुध मुहीं बच्ची का गला घोंटकर मार दिया। पुलिस के अनुसार रेलमगरा मार्ग पर स्थित बिजनोल गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र जोशी की पत्नी सुमन ने अपने 5 माह की बेटी का गला घोंटकर कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जिसको पुराने घर में ले जाकर गाड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया।

एएसआई सुखलाल शर्मा ने बताया कि सुमन का पति व सास रविवार होने से सुबह आमेट भेरूजी के गए हुए थे। शम को जब वापस लोटे तो सास ने सुमन से बच्ची के बारे में पुछा तो उसने कुछ नही बताया। काफी देर बाद उसने बताया कि बेटी तो मर गई। इसके बाद पति और सास ने पूछा कि बेटी कहां है तो उसने बताया कि उसे पुराने घर में गाड़ दिया है। पुलिस ने इस घटना के बाद सुमन को भी हीरासत में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक ओम कुमार उपनिरीक्षक लाल सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे । धर्मेन्द्र की शादी हुए 2 साल हुए हैं व मृतक बच्ची उनकी पहली संतान थी। मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। मां ने बच्ची के साथ ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है।

Published on:
18 Feb 2019 12:33 am