राजसमंद

लोगों ने IAS आनन्दी को माना बेहतर कलक्टर, फिर भी सरकार ने कर दिया राजसमंद से तबादला

राजसमंद जिला बनने के बाद पहली बार मात्र ढाई माह में बदला जिला कलक्टर - ड््यूटी में ऐसी सख्ती कि हर जगह कार्मिकों को याद दिलाती रहीं जिम्मेदारी
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
लोगों ने IAS आनन्दी को माना बेहतर कलक्टर, फिर भी सरकार ने कर दिया राजसमंद से तबादला

राजसमंद. करीब ढाई माह में ही राजसमंद जिला कलक्टर की कमान संभालने वाली आईएएस आनन्दी का जयपुर में आयुक्त स्कूल शिक्षा एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा पषिद एवं विशिष्ट शासन सचिव पद पर तबादला हो गया। अब श्यामलाल गुर्जर हमारे नए जिला कलक्टर होंगे, जो वर्ष 1999 से 2002 तक राजसमंद में अतिरिक्त जिला कलक्टर भी रह चुके हैं। इधर, पुलिस महकमे में भी जिला पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की भी अदला बदली हो गई। राजसमंद जिला बनने के बाद पहली बार मात्र ढाई माह में जिला कलक्टर का तबादला हो गया, जिसकी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है। आमजन की समस्या को लेकर कलक्टर आनंदी सख्त थी और ड्यूटी के प्रति भी इतनी सख्त थी कि हर जगह कार्मिक और अफसरों को याद दिलाती रही। दो दिन पहले ही राजसमंद में कलक्टर आनन्दी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की 11 घंटे की विशेष बैठक ली, जो संभवत: जिले में किसी कलक्टर द्वारा ली गई सबसे लम्बी बैठक मानी जा सकती है। आमजन में दबंग कलक्टर की छवि बनने लग गई और सरकार द्वारा अल्पकार्यकाल में तबादला करने से कई लोग निराश हुए और सोशल मीडिया के जरिये असंतोष भी जताया।


हर जगह सख्त रही आनंदी
18 अगस्त 2007 से 7 अगस्त 2009 तक अजमेर व अन्य जगह अधीन प्रशिक्षण प्राप्त किया। 17 अगस्त 09 को जोधपुर उपखंड अधिकारी का कार्यभार संभाला। फिर 20 अक्टूबर 10 से 20 जून 11 तक जोधपुर जिला परिषद सीईओ के बाद जोधपुर विकास प्राधिकरण जोधपुर आयुक्त की कमान संभाली। कुछ माह राजफेड प्रबंध निदेशक भी रहीं। 5 जून 2013 से एक साल तक बूंदी कलक्टर और दो साल तक सवाईमाधोपुर कलक्टर की कमान संभाली। साथ ही सरदार पटेल युनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सुरक्षा एवं अपराध जोधुपर की रजिस्ट्रार का कामकाज भी देखा। 4 नवंबर 16 को ओरियंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट जोधपुर की निदेशक और 3 जुलाई 2017 को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान निदेशक पद पर स्थानान्तरित होकर मई 2018 के प्रथम सप्ताह में राजसमंद जिला कलक्टर की कमान संभाली थी।


आनंदी तीसरी महिला कलक्टर
राजसमंद जिला बनने के बाद अब तक दो महिला कलक्टर आए और अब तीसरी महिला कलक्टर के रूप में आनंदी कार्यभार संभालेंगी। 28 अप्रेल 1997 को श्रीमती किरण सोनी गुप्ता पहली महिला कलक्टर बनीं, जबकि वर्ष 2016 में अर्चनासिंह दूसरी महिला कलक्टर के रूप में ज्वाइन किया।


भुवन भूषण अब पुलिस अधीक्षक
राजसमंद में नए पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण होंगे, जबकि श्यामलाल गुर्जर जिला कलक्टर नियुक्त किए गए हैं। गुर्जर श्रीनाथजी मंदिर मंडल में सीईओ रहे और उसके बाद राजसमंद में अतिरिक्त जिला कलक्टर भी रहे। इसी तरह अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक की कमान संभालने वाले राजेश भारद्वाज भी कुछ समय राजसमंद में एएसपी रहे, मगर बाद में वापस उनका तबादला उदयपुर हो गया था। अब फिर उन्हें राजसमंद एएसपी पद पर नियुक्त किया है।

Published on:
20 Jul 2018 01:49 pm