राजसमंद

गांजा, स्मैक, शराब की तस्करी करने वाले की अवैध संपत्ति जमींदोज, मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पुलिस ने दिया क्लियर मैसेज

नाथद्वारा. शहर के गिरिराजपुरा क्षेत्र के एक मकान में पिछले दिनों गांजा, स्मैक, शराब की अवैध खेप और करीब 17 लाख रुपए कैश मिले थे। पुलिस ने पहले आरोपी को गिरफ्तार किया, अब नगर पालिका के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार वर्गफीट में बने अवैध बाड़े और कमरों को ही जमींदोज कर […]

2 min read
Encrouchment News

नाथद्वारा. शहर के गिरिराजपुरा क्षेत्र के एक मकान में पिछले दिनों गांजा, स्मैक, शराब की अवैध खेप और करीब 17 लाख रुपए कैश मिले थे। पुलिस ने पहले आरोपी को गिरफ्तार किया, अब नगर पालिका के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार वर्गफीट में बने अवैध बाड़े और कमरों को ही जमींदोज कर दिया है। पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह समाज में नशाखोरी और माफियागिरी बढ़ाने वाले ऐसे अवैध कामों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।

शहर के श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा, स्मैक, शराब और 16 लाख से अधिक नकदी बरामद की थी। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब इसी कड़ी में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्रसिंह की नगर पालिका क्षेत्र में ही बनाई गई एक अवैध संपत्ति को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है और भूमि भी राजकीय संरक्षण में ले ली गई है। आरोपी ने पालिका की 10 हजार वर्गफीट भूमि पर अतिक्रमण कर बाड़ा और उसमें कमरे बना रखे थे। अवैध कमरे ध्वस्त होने के साथ ही पालिका ने अतिक्रमण मुक्त भूमि अपने कब्जे में ले ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक एवं नाथद्वारा पुलिस उपाधीक्षक शिप्रा राजावत के सुपरविजन में श्रीनाथजी मंदिर थानाधिकारी विक्रमसिंह गुरुवार को डीएसबी टीम व दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। पालिका, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की साझा टीम ने आरोपी द्वारा पालिका की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वहां लगभग 10 हजार वर्गफीट भूमि पर अवैध बाड़ा और उसमें 3-4 कमरे बना रखे थे, जिन्हें ध्वस्त कर भूमि को पालिका के कब्जे में लिया गया। मौके पर तहसीलदार, पालिका के जेईएन-एईएन, प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। पालिका ने भूमि पर स्वामित्व का बोर्ड भी स्थापित कर दिया।

इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध न केवल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।28 जनवरी को हुई थी पहले चरण की कार्रवाईपुलिस ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को डीएसबी से सूचना मिली थी, जिस पर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मकान के कमरे में रखे लोहे के पलंग के गद्दे के नीचे से 6 पुड़िया स्मैक (वजन 0.93 मिलीग्राम), 5 किलो 262 ग्राम अवैध गांजा, 65 पव्वे लायन देशी मदिरा, 31 पव्वे गुलाब देशी मदिरा तथा 12 बोतल किंगफिशर स्ट्रांग बीयर बरामद की गई। इसके अलावा लोहे की अलमारी से विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों में कुल 16 लाख 91 हजार 300 रुपए की नकदी भी मिली। अवैध कारोबार में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की थी। पहले चरण की इस कार्रवाई के बाद गुरुवार को दूसरे चरण की कार्रवाई में आरोपी की अवैध संपत्ति ध्वस्त कर दी गई।फोटो नं 227

Published on:
06 Feb 2026 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर