राजसमंद

नए चेहरों को मिला बोलने का मौका, पुराने हुए नजरांदाज

दावेदारों की होड़, किया शक्ति प्रदर्शन

2 min read
नए चेहरों को मिला बोलने का मौका, पुराने हुए नजरांदाज

राजसमंद/चारभुजा . कांग्रेस ने इसबार नवाचार करते हुए चारभुजा में किसान सम्मेलन का आयोजन किया। टिकट बंटने से पूर्व सम्मेलन के जरिए दावेदारों को शक्ति प्रदर्शन का मौका मिला। जिसे उन्होंने अपने-अपने अंदाज में प्रदर्शित भी किया, जिसका असर सभा में हजारों की भीड़ के रूप में दिखा। चारों विधानसभाओं से दावेदार समर्थकों के लवाजमें के साथ यहां पहुंचे तथा अलग-अलग अंदाज में शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं गहलोत, सीपी और पायलट ने एकमंच पर आकर कार्यकर्ताओं में एकजुटता के साथ चुनावी समर में उतरने का संदेश भी प्रचारित किया।


दर्शनकर की शुरूआत
किसान सम्मेलन से पूर्व नेताओं का काफिला माहेश्वरी सेवा सदन से दोपहर एक बजे चारभुजा मंदिर पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी, राजस्थान के प्रभारी अविनाश पाण्डे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने चारभुजानाथ के दर्शन किए। पुजारी मदनलाल गुर्जर व गणेशलाल विरावत ने दर्शनों के बाद उनका स्वागत किया। पुजारी समाज की ओर से सभी नेताओं का मेवाड़ी पगड़ी व इकलाई से स्वागत किया। इस दौरान मंदिर चौक में चारों विधानसभा के टिकिट के दावेदारों की भीड़ भी जमा थी। सभा की शुरुआत में कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष गुर्जर के पुत्र अजय गुर्जर ने किया। बाद में संचालन की जिम्मेदारी वीरेंद्र वैष्णव ने ली। कार्यक्रम में संबोधन में देवकीनंदन गुर्जर, हरिसिंह राठौड़, सुंदरकुमावत, गणेशसिंह परमार व उनकी भतीजी, रामेश्वर डूडी, सीपी जोशी, गिरजा व्यास, रघुवीर मीणा, अविनास पांडे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने ही सभा को सम्बोधित किया। जबकि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह रावत तथा पूर्व सांसद गोपालसिंह शेखावत, तरुण कुमार आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया गया। हालांकि सभा में अतिथियों के आने से पूर्व भी कुछ लोगों को भाषण करवाए गए।

ये भी पढ़ें

शिवराज कैबिनेट 01oct.2018 : अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि को आज मिलेगी मंजूरी!


दावेदारी का अलग अंदाज
वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी दावेदारी दिखाने की होड़ दिखी। राजसमंद से एक दावेदार के समर्थकों ने सफेद टोपी, शर्ट पहनी ताकि वह सबसे अलग दिखें, पांडाल के पास गुब्बारा लगाया तथा नाम लिखी फर्रियों की बौछार करवाई, यहां तक की पानी की फोटो लगी बोतलें वितरित की। इसीतरह एक दावेदार ने मोरचना-पसूंद के पास लोगों के भोजन की व्यवस्था की। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कुछ दावेदारों के समर्थकों ने नारेबाजी भी की। मंदिर में जैसे ही डॉ. गिरिजा व्यास दर्शन करने पहुंची तो उन्हें पीछे से भीड़ का धक्का लगा, जिससे वह गिरते-गिरते बची। इस दौरान वे पसीने से तरबतर हो गई। वे अश्वस्थ्य होने से सहारा लेकर चल रही थी।


नहीं कर पाए स्वागत
गोमती चौराहा से सभा स्थल तक नेताओं के स्वागत में कार्यकर्ता खड़े थे। मगर, काफिला सीधा माहेश्वरी सेवा सदन पहुंच गया, जिससे कार्यकर्ता निराश हुए।


निकाली रैली
नेताओं के मंदिर पहुंचने से पूर्व माहेश्वरी सेवा सदन से आगे एनसयूआई की मोटर साइकिल रैली निकली, जो चारभुजा मंदिर चौक होती हुई सभा स्थल पहुंची।

पानी की हुई समस्या
गर्मी होने के बाद भी पाण्डाल में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग तीन घन्टे तक गर्मी व प्यास के कारण परेशान होते रहे।


यह रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नारायणसिंह भाटी, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, डालचंद कुमावत, अभयसिंह राव, दिलीप जोशी, दिलीपसिंह राव, नाथद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सराफत हुसैन फौजदार, नारायणसिंह भाटी, दिनेश बाबेल, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत, नगर अध्यक्ष बहादुरसिंह चारण, मुकेश भार्गव, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमदेवी जाट, राजसमंद ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, महामंत्री चुन्नीलाल पंचोली आदि मौजूद थे।

Published on:
01 Oct 2018 12:03 pm
Also Read
View All