
राजसमंद में कथित लव जिहाद को लेकर हुई हत्या के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फ़ैल गई है। हत्या का आरोपी शंभूलाल रैगर हवालत में पहुंच चुका है। घटना के बाद प्रशासन चौकन्ना है। किसी भी घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए है। मामले की निगरानी पुलिस मुख्यालय से की जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच शुरू
घटना के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार जिलों की पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी भी प्रकार के वीडियो या मैसेज नहीं फैलाए जा सकें, इसके लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बैन कर दी गई हैं। मामले पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।
घटना का वीडियो तेजी से वायरल
कटारिया ने कहा कि जिस तरह की घटना सामने आई है यह बहुत ही हृदय विदारक है। जिस ढंग से उसे मारा है। कोई भी आदमी उसको देखकर चौंक जाएगा । उन्होंने कहा कि जिसने घटना का वीडियो बनाया उसे पता था की वीडियो वायरल होने पर वो पकड़ा जाएगा । मालूम हो की राजसमंद में बुधवार को बहुत की दर्दनाक घटना हुई । शंभूलाल नाम के एक शख्श ने एक आदमी को खेत पर ले जाकर पीछे से गेंती से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस के बाद शव को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला।
कलेक्ट्री से महज 700 मीटर की दूरी पर हुई घटना
वीडियो में शंभूलाल लव जिहाद, देशभक्ति समेत कई मुद्दों पर लंबा भाषण देता दिख रहा है। यह भी कह रहा है कि वह अपनी बहन की बेइज्जती का बदला ले रहा है। वीडियो में एक बच्ची भी दिख रही है। घटना के बाद से सब फरार हैं। यह घट्ना कलेक्ट्री से महज 700 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक का नाम अफराजुल है। 50 साल का अफराजुल पिछले 20 साल से राजसमंद में कंस्ट्रक्शन में ठेकेदारी का काम कर रहा था।