21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Rajsamand / राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सास-बहू की धमाकेदार जीत, BJP प्रत्याशियों को दी करारी शिकस्त

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सास-बहू की धमाकेदार जीत, BJP प्रत्याशियों को दी करारी शिकस्त

Amet Panchayat Samiti Result: राजसमंद की आमेट पंचायत समिति में कांग्रेस की सास-बहू जोड़ी ने कमाल किया। वार्ड-9 से सास गणेश कंवर ने भाजपा प्रत्याशी को 221 वोटों से हराया। वहीं बहू चंद्रिका कंवर वार्ड-1 से जीतीं। दोनों की एक साथ जीत ने चुनाव परिणाम को खास बना दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 21 Nov 2026, 8:36 AM IST

Amet Panchayat Samiti election results 2026

सास गणेश कंवर और बहू चंद्रिका कंवर (पत्रिका फोटो)

Rajsamand Panchayat Election Result 2026: राजसमंद: जिला परिषद चुनाव के परिणामों ने राजसमंद की सियासत में कांग्रेस को बड़ी बढ़त दिलाई है। जिला परिषद के कुल 29 वार्डों में से कांग्रेस ने 17 पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा के खाते में 12 सीटें आईं। बहुमत के लिए जरूरी 15 सीटों के मुकाबले कांग्रेस ने दो सीटें अधिक हासिल कीं। सभी 29 वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ ही जिला परिषद की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।

चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो कई वार्डों में मुकाबला बेहद करीबी रहा। कहीं उम्मीदवारों ने हजारों मतों के अंतर से जीत दर्ज की तो कहीं जीत-हार का फैसला महज कुछ दर्जन वोटों से हुआ। वार्ड संख्या 26 में भाजपा की लाडू देवी ने कांग्रेस की गीता को केवल 60 मतों से हराया। वहीं, वार्ड 27 में कांग्रेस की नैनू देवी ने भाजपा की कंचन देवी को 163 मतों से शिकस्त दी।

सास-बहू की जोड़ी ने किया कमाल

राजसमंद की आमेट पंचायत समिति में कांग्रेस की सास-बहू की जोड़ी ने जीत दर्ज कर सबका ध्यान खींचा। वार्ड संख्या 9 से सास गणेश कंवर ने भाजपा प्रत्याशी को 221 मतों से हराया, जबकि उनकी बहू चंद्रिका कंवर वार्ड संख्या 1 से विजयी रहीं। दोनों ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की।

आमेट पंचायत समिति में सास-बहू की जीत का गणित

विवरणगणेश कंवर (सास)चंद्रिका कंवर (बहू)
वार्ड संख्या91
श्रेणीसामान्यसामान्य
पार्टीकांग्रेसकांग्रेस
उम्र45 वर्ष27 वर्ष
प्राप्त मत1,5241,358
निकटतम प्रतिद्वंद्वीज्योतिमहेंद्र सिंह
प्रतिद्वंद्वी की उम्र38 वर्ष44 वर्ष
प्रतिद्वंद्वी को मिले मत1,3031,169
जीत का अंतर221 मत189 मत

सीटों के गणित में कांग्रेस आगे, भाजपा को 12 वार्डों में जीत

जिला परिषद के 29 वार्डों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया। भाजपा 12 सीटों पर विजयी रही। इस तरह दोनों दलों के बीच सीटों का अंतर पांच रहा। कांग्रेस को जिला परिषद में बहुमत के लिए जरूरी 15 सीटों से दो अधिक सीटें मिलीं।

कांग्रेस की जीत कई वार्डों में बड़े अंतर से भी दर्ज हुई। वार्ड 29 में उदय सिंह ने भाजपा के कालू सिंह को 4,835 मतों से हराया, जबकि वार्ड 23 में हविया कंवर ने 2,114 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 25 में मीरा देवी ने 2,301 मतों से जीत हासिल की।

दूसरी ओर, भाजपा की ओर से वार्ड 17 में कर्णवीर सिंह ने 4,653 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यह भाजपा के लिए सबसे बड़े जीत अंतर वाला वार्ड रहा।

कांग्रेस की जीत में महिला उम्मीदवारों की अहम मौजूदगी

चुनाव परिणामों में महिला उम्मीदवारों की जीत भी उल्लेखनीय रही। कांग्रेस की ओर से उषा मीणा, निहारिका राव, मोहिनी बैरवा, काली देवी, महालक्ष्मी, निरमा तेली, हविया कंवर, मीरा देवी और नैनू देवी ने जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा की ओर से घीसी देवी, लाडू देवी और निर्मला कंवर विजयी रहीं।

पांच वार्डों में 200 से कम मतों का अंतर

इस चुनाव की एक खास तस्वीर बेहद करीबी मुकाबलों की भी रही। पांच वार्ड ऐसे रहे, जहां जीत का अंतर 200 मतों से कम रहा।

वार्ड 26: भाजपा की लाडू देवी ने 60 मतों से जीत दर्ज की।

वार्ड 27: कांग्रेस की नैनू देवी 163 मतों से विजयी रहीं।

वार्ड 14: भाजपा के नरहरिदेव ने 179 मतों से जीत हासिल की।

वार्ड 22: भाजपा की घीसी देवी 197 मतों से विजयी रहीं।

वार्ड 20: भाजपा के विक्रम सिंह ने 199 मतों से जीत दर्ज की।

इन पांच करीबी मुकाबलों में चार सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। इससे स्पष्ट है कि कई वार्डों में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर रही।

सात पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, दो में भाजपा आगे

जिले की नौ पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने सात पंचायत समितियों में बढ़त बनाई, जबकि भाजपा दो पंचायत समितियों में आगे रही। परिणामों ने जिले के राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकत झोंकी, लेकिन उसे कई पंचायत समितियों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। राजसमंद, नाथद्वारा और भीम-देवगढ़ क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजनीतिक गलियारों में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और भीम विधायक हरिसिंह रावत की भूमिका तथा चुनाव परिणामों पर उनके प्रभाव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में भाजपा के प्रदर्शन को संबंधित विधायकों के लिए राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

राजसमंद क्षेत्र में कुमावत समाज की नाराजगी को भी चुनाव परिणामों के संभावित कारणों में गिना जा रहा है। इसके अलावा चुनाव के दौरान बने स्थानीय समीकरणों और राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी चर्चा है। सियासी जानकारों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि भाजपा की पूरी ताकत झोंकने के बावजूद कई पंचायत समितियों में पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाई। वहीं, कांग्रेस की बढ़त से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

पंचायत समिति वार चुनाव परिणाम

पंचायत समितिकांग्रेसभाजपाअन्य दल/निर्दलीयकुल वार्ड
राजसमंद11122 निर्दलीय25
खमनोर1441 निर्दलीय19
कुंभलगढ़1031 बीएपी, 1 निर्दलीय15
देवगढ़105—15
भीम127—19
चारभुजा78—15
रेलमगरा861 आरएलपी15
आमेट107—17
रेलवाड़ा147—21