राजसमंद

BREAKING : चंदन चोर सक्रिय, खमनोर क्षेत्र में कई खेत से चंदन के पेड़ हो गए चोरी

पुलिस नहीं गंभीर, लोगों में असंतोष व्याप्त

2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

खमनोर. क्षेत्र में चंदन चोर सक्रीय हो गए हैं। शुक्रवार रात्रि को चोरों ने आबादी क्षेत्र में घुसकर पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। कस्बे की मुख्य आबादी के समीप कालिका माता मंदिर के पास स्थित खमनोर निवासी शिवशंकर माली के खेत में लगे चंदन के पेड़ रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने काट कर चोरी किए। इसी प्रकार खमनोर निवासी नानालाल के मकान की पार्किंग में लगे पेड़ भी काटकर चोरी किए गए। घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार सुबह शिवशंकर माली के परिजन खेत पर गए, तो खेत पर पेड़ का कटा हुआ सिरा देखकर हैरान रह गए। जानकारी पर आस-पास से लोग एकत्रित हो गए। घटना को लेकर लोगों में चोरों के प्रति दहशत का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस में इस संबंध का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मुख्य आबादी के बीच पंचायत समिति कार्यालय परिसर से भी चंदन के पेड़ काटे गए थे।

आरोपियों की निशानदेही पर माल बरामद
कुंवारिया. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से विद्युत ट्रांसफार्मर चुराने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया। पुलिस ने बताया कि खण्डेल, गाडरियावास व कुरज के आसपास के क्षेत्र से विद्युत ट्रांसफार्मर को लाइन से गिराकर उसमें से कॉपर व ऑयल चुराने के मामले में कुरज पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल उदयलाल गुर्जर ने कुरज निवासी नरेश प्रजापत व लापस्या निवासी महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना कबूल कर ली। आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान प्रकरण में सहआरोपी राजू आचार्य व रमेश गाडरी का नाम भी बताया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया है। उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। हेड कांस्टेबल उदयलाल गुर्जर ने बताया कि वांछित दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पड़ोस युवा संसद का आयोजन
देवगढ़. आशापुरा नवयुक मंडल बरजाल के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र पड़ोस युवा संसद का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरजाल में हुआ। मुख्य अतिथि राजसमंद भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन लाल सालवी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री नाथूराम सालवी, पीपली नगर पंचायत समिति सदस्य अनंदा देवी, बरजाल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, छापली रोशन भाट, छापली डूंगरवास कैलाश सालवी, देवेंद्र लोहार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य कानाराम वर्मा, शारीरिक शिक्षक मोहन सिंह थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच जवान सिंह ने की।

Published on:
18 Mar 2018 12:58 pm