
राजसमंद ञ्च पत्रिका. शहर में बैंक से निकलते वक्त एक महिला के बैग से एक लाख और एटीएम से पैसे निकालते वक्त एक अन्य महिला के बैग से साढ़े बारह हजार रुपए पार कर लिए। दोनों ही वारदातों के फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। राजनगर और कांकरोली की वारदात में करीब बीस मिनट का अंतर है। आशंका जताई जा रही है कि उसी महिला गिरोह ने राजनगर में वारदात को अंजाम देकर कांकरोली पहुंची, जहां भी मौका देख कर वृद्धा के बैग से एक लाख रुपए पार कर लिए। पुलिस के अनुसार मोही निवासी शांति (66) पत्नी सगरूप रेगर उसके बेटे के साथ रुपए निकलवाने के लिए एसबीआई शाखा कांकरोली पहुंची। बैंक से एक लाख 10 हजार रुपए निकाले, जिसमें एक हजार रुपए किसी को देने के लिए हाथ में रख लिए, जबकि नौ हजार रुपए उसके बेटे ने निकाल कर जेब में रख लिए। साथ ही एक लाख रुपए की राशि कपड़े के बैग में ऊपर रख दी। फिर जैसे ही बैंक शाखा से बाहर निकलने का प्रयास किया, तभी चैनल गेट से बाहर निकलने और अन्दर आने के लिए दो दो महिलाएं आगे पीछे हो गई और धक्का लगाते हुए वृद्धा के अड़ते हुए उसके बैग से एक लाख रुपए महिलाओं ने निकाल लिए। उसके बाद वृद्धा उसके बेटे के साथ नया बाजार में मिर्ची लेने गई, तभी बैग में देखने पर बैंक से निकाले एक लाख रुपए नहीं मिले। इस पर वृद्धा उसके बेटे के साथ बैंक शाखा पहुंची और बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें मुख्य द्वार से बाहर आते जाते वक्त चार महिलाओं की संदिग्धता सामने आई। राजनगर शीतला माता मंदिर के पास एसबीआई शाखा के एटीएम पर नकद राशि निकालते वक्त एक युवती व एक महिला एटीएम मशीन में घुसी। करीब पांच से दस मिनट तक ताका झांकी करने के बाद मौका देख कर बलियो का गुड़ा निवासी ममता पत्नी रामसिंह के बैग से साढ़े 12 हजार रुपए नकद निकाल कर फरार हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बाद में बैंक प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए, जिसमें वारदात को लेकर दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थिति नजर आई। हालांकि महिला द्वारा राजनगर थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।
संदिग्ध महिलाओं
के फुटेज वायरल
राजनगर में एसबीआई एटीएम व कांकरोली बैंक शाखा में दो महिलाओं के बैग से एक लाख दस हजार रुपए पार होने की घटनाओं के फुटेज वीडियो व फोटो के रूप में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इसको लेकर समूचे शहर में चर्चा तेज हो गई, मगर अधिकृत जानकारी नहीं मिलने से लोगों में संशय की स्थिति भी बनी रही। एक बार तो पुलिस द्वारा भी घटना को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई।
कलालवाटी में
भी चारों महिलाएं
कलालवाटी में दशामाता स्थानक पर पूजा के दौरान एक युवती व महिलाएं पूजा के बहाने दशामाता स्थानक पर पहुंची। पूजा अर्चना के बहाने कलालवाटी, राजनगर निवासी तारा (28 ) पत्नी नरेश खटीक के गले से दो तोला की सोने की चेन और अनिता (29) पत्नी गोरीलाल खिंची के गले से मंगलसूत्र पार कर लिया। इस घटना में युवती सहित तीन महिलाएं संदिग्ध पाई गई और उस घटना के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी वायरल हुआ।
पुलिस पहुंची मौके, लिया फुटेज
एटीएम व बैंक में दो वारदातें घटित होने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कने के साथ ही बैंक से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ले लिया। साथ ही उसी के आधार पर महिलाओं का हुलिया लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक भी उनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
वही महिला गिरोह!
दिनदहाड़े राजनगर व कांकरोली में दो महिलाओं के बैग से नकद राशि पार करने की वारदातों के बाद जिला पुलिस ने एएसपी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व अन्य तथ्यों के आधार पर तहकीकात शुरू कर दी। अब तक की पुलिस जांच में यही तथ्य सामने आए है कि तीनों ही वारदातों में एक ही महिला गिरोह है।
टीम गठित : एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी है। फुटेज व अन्य तथ्यों की मदद ले रहे हैं। आमजन को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है और इस तरह की महिलाएं या अन्य कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो पुलिस को सूचना दें।
Published on:
17 Mar 2018 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
