राजसमंद

मार्च में त्योहारों की बहार, व्रत-पर्व और वैवाहिक आयोजनों से सजेगा महीना,वैवाहिक कार्यक्रमों की भी रौनक बढ़ेगी

राजसमंद. मार्च माह इस बार उत्सव, धार्मिक आस्था और सामाजिक आयोजनों की रंगत से सराबोर रहेगा। पूरे महीने व्रत-त्योहारों, मेलों और विभिन्न धर्मों के कार्यक्रमों की धूम रहेगी। ऋतु परिवर्तन के साथ लोगों के खान-पान और पहनावे में भी बदलाव नजर आएगा, वहीं वैवाहिक कार्यक्रमों की भी रौनक बढ़ेगी। माह की शुरुआत प्रदोष व्रत से होगी। […]

less than 1 minute read
Fastival in March month

राजसमंद. मार्च माह इस बार उत्सव, धार्मिक आस्था और सामाजिक आयोजनों की रंगत से सराबोर रहेगा। पूरे महीने व्रत-त्योहारों, मेलों और विभिन्न धर्मों के कार्यक्रमों की धूम रहेगी। ऋतु परिवर्तन के साथ लोगों के खान-पान और पहनावे में भी बदलाव नजर आएगा, वहीं वैवाहिक कार्यक्रमों की भी रौनक बढ़ेगी। माह की शुरुआत प्रदोष व्रत से होगी। इसके बाद 2 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन और 3 मार्च को धूलंडी मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोग रंग-गुलाल से एक-दूसरे को रंगेंगे और घरों में पारंपरिक मिठाइयों व पकवानों की खुशबू छाएगी। इसके बाद 4 मार्च से चैत्र माह का शुभारंभ होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास पर्व-त्योहारों, व्रत-उपवास, मेलों और मांगलिक आयोजनों का विशेष समय माना जाता है। इसी दौरान ऋतु परिवर्तन भी स्पष्ट रूप से महसूस होने लगेगा और धीरे-धीरे गर्मी दस्तक देगी।

विवाह और शुभ मुहूर्तों की रहेगी रौनक

हिंदू पंचांग के अनुसार 9, 10, 11 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त व्यापार प्रारंभ तथा गृह एवं आवास संबंधी कार्यों के लिए भी शुभ समय रहेगा। चैत्र माह के बाद वैशाख (अप्रैल) में भी विवाह, व्यापार और आवास से जुड़े कई शुभ मुहूर्त आएंगे।

मार्च में प्रमुख व्रत-त्योहार

  • 4 मार्च:बादशाह मेला-फूलडोल
  • 11 मार्च: शीतला सप्तमी
  • 13 मार्च: दशा माता व्रत
  • 15 मार्च: पाप मोचिनी एकादशी
  • 19 मार्च: चैत्र नवरात्र प्रारंभ
  • 20 मार्च : चेटीचंड
  • 21 मार्च:गणगौर पूजन, ईदुल फितर
  • 25 मार्च:अष्टमी पूजन
  • 26 मार्च: रामनवमी
  • 31 मार्च:महावीर जयंती
Published on:
26 Feb 2026 12:56 pm
Also Read
View All