
राजसमंद. परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अब हर माह के तीसरे बुधवार को पुरुष नसबंदीवार के रूप में मनाएगा। जिसके तहत चिकित्सा संस्थान पर परिवार कल्याण सेवाओं जिसमें विशेषत: नसबंदी सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित हो रहे नियत दिवस सेवा दिवस पर प्रति माह तीसरे बुधवार को पुरूष नसबंदी की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। राजस्थान पत्रिका ने ३० अप्रेल को ‘नसबंदी लक्ष्य की दौड़ में सबसे पीछे राजसमंद’ खबर प्रकाशित की। जिसमें जिले के साथ ही प्रदेशभर की स्थिति बयां की गई। साथ ही पुरुष नसबंदी में पिछड़ेपन के मुद्दे को भी उठाया गया। इसके बाद २ मई को चिकित्सा विभाग ने यह हर महीने पुरुष नसबंदी दिवस मनाने के आदेश जारी किए।
यह होगा
सीएमएचओ डॉ. पंकज गौड़ ने बताया कि प्रदेश भर में यह आयोजन किया जाएगा। जिससें परिवार नियोजन के स्थाई साधनों को अपनाने में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने बताया वर्ष 2017-18 में जिले में कुल 2 हजार 444 नसबंदी हुईं। जिसमें पुरुष नसबंदी केवल 21 ने ही करवाई। अब चयनित चिकित्सा संस्थानों पर हर माह तीसरे बुधवार को पुरुष नसबंदी के लिए निश्चित करने से गांव स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, एएनएम को किसी प्रकार का संशय नहीं रहेगा और वे योग्य दम्पत्तियों को पुरुष नसबंदी अपनाने के लिए प्रेरित कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर उपलब्ध एनएसवी प्रशिक्षित सेवा प्रदाताओं की टीम बनाई जाएगी। जिससें सभी खंड में सेवाएं दी जा सकें और अधिक से अधिक संख्या में योग्य दम्पत्ति इसका लाभ उठा सकेंगे।
प्रदेश स्तरीय अधिकारी हुए नियुुक्त
अति. निदेशक आरसीएच जोधपुर संभाग में, संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण कोटा संभाग में, उपनिदेशक परिवार कल्याण भरतपुर, परियोजना निदेशक परिवार कल्याण अजमेर एवं जयपुर संभाग में, परिवार नियोजन कार्यक्रम उदयपुर में, कार्यक्रम अधिकारी परिवार कल्याण उदयपुर संभाग में, कार्यक्रम अधिकारी परिवार कल्याण बीकानेर संभाग में कार्यक्रम की सफलता के लिए निगरानी व समंवय करेंगे।
10 दिन पहले होगी बैठक
खंड स्तर पर प्रत्येक माह के बुधवार के 10 दिन पहले चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशाओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तैयार करेंगे। सभी चिकित्सा अधिकारी आगामी सेक्टर बैठक में आशा सहयोगिनियों एवं एएनएम को पुरुष नसबंदी के बारें में विस्तार से जानकारी
अलग से होगी रिपोर्टिंग
एनएसवी दिवस आयोजन वाले चिकित्सा संस्थान पर पुरुष नसबंदी से संबंधित प्रचार प्रसार का प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं पेम्पलेट, दीवार लेखन और फ्लेक्स बैनर के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।