राजसमंद

पति राजस्थान में MLA और अब सबसे बड़ी जीत के साथ पत्नी बनी MP, दोनों ने पहली बार लड़ा चुनाव

राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट से विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विश्वराज सिंह को पहली बार प्रत्याशी बनाया था, उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी को चुनाव हराकर जीत दर्ज की थी।
less than 1 minute read
Jun 05, 2024
Feature image

राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट से विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विश्वराज सिंह को पहली बार प्रत्याशी बनाया था, उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी को चुनाव हराकर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में विधायक विश्वराज सिंह की पत्नी महिमा कुमारी मेवाड़ को पहली बार प्रत्याशी बनाया और उन्होंने कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर को 3,92,223 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

राजनीति से जुड़ा है पूरा परिवार

22 जुलाई 1972 में जन्मी महिमा कुमारी मेवाड़ ने राजसमंद से राजस्थान की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। महिमा कुमारी के पति नाथद्वारा विधायक हैं, ससुर महेन्द्र सिंह मेवाड़ चित्तौडग़ढ़ के पूर्व सांसद हैं। मामा सुखेन्द्र सिंह मध्यप्रदेश के सतना से सांसद रहे हैं। उनके चचेरे भाई नागेन्द्र सिंह मध्यप्रदेश के नागोद से विधायक हैं। उनकी चाची माला राज्यलक्ष्मी टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) से भाजपा सांसद हैें।

महिमा कुमारी मध्यप्रदेश के राजा भोज की वंशज हैं। स्कूली शिक्षा वाराणसी से पूरी करने के बाद मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से सिंधिया कन्या विद्यालय में पढ़ाई की और कॉलेज दिल्ली से पूरी की। उन्होंने मुम्बई के कैथेड्रल और जॉन कैनन स्कूल में 11 साल तक नर्सरी और लोअर केजी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाया और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही।

Updated on:
05 Jun 2024 12:01 pm
Published on:
05 Jun 2024 11:55 am