
Free Electricity New Update : राजस्थान के राजसमंद जिले के घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने को लेकर विद्युत निगम की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। इसको लेकर जिला कलक्टर डा.भंवरलाल ने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सौर उर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से लोगों को अपने घरों के छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे देश के एक करोड़ लोगों को हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली के उत्पादन से आय भी अर्जित कर सकेंगें।
यह भी पढ़ें -
इस योजना के माध्यम से सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी नागरिकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिला स्तर पर क्षेत्रवार उक्त योजना की जानकारी एवं पंजीकरण के लिए आगामी दिवसों में शिविर आयोजन करने को लेकर विचार किया गया। 21 से 24 अगस्त एवं 27 अगस्त को राजसमंद में विभिन्न स्थानों पर शिविरों के आयोजन किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, निगम के अधीक्षण अभियंता बीएस शर्मा, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, प्रावैधिक सहायक जीवन सिंह उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें -