Rajsamand Congress candidate declared कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह रावत को दिया टिकट
Rajsamand Congress candidate declared लोकसभा सीट, राजसमंद पर होली के दिन आई भाजपा की सूची के अगले दिन सोमवार को कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी तय कर दिया है। भीम के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत भाजपा उम्मीदवार महिमा कुमारी के सामने मैदान में होंगे।
सोमवार को आई पांच उम्मीदवारों की सूची में राजस्थान की चार सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए, जिनमें राजसमंद सीट पर सुदर्शन सिंह रावत का नाम सामने आया है।
सुदर्शन सिंह रावत पहली बार वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे और जीते थे। गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के हरि सिंह रावत ने हराया था।
सुदर्शन सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। इनके पिता लक्ष्मण सिंह पूर्व मंत्री रहे हैं। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वित्त आयोग सदस्य भी रहे। कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन सिंह के दादा मेजर फतेह सिंह भी विधायक रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के मैदान में सुदर्शन का मुकाबला मेवाड़ पूर्व राजघराने की बहू महिमा कुमारी से होगा। महिमा कुमारी पहली बार राजनीति के मैदान में उतरी हैं।