राजसमंद

Rajsamand News : मानसून से पहले कराना होगा यह काम पूरा, 30 लाख रुपए होंगे खर्च…पढ़े पूरा मामला

नगर परिषद की ओर से मानसून पूर्व नालों की सफाई कराने के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं। आगामी सप्ताह में सफाई का कार्य प्रारंभ कराने की बात कही जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2025, 11:47 AM IST
Feature image

राजसमंद. नगर परिषद क्षेत्र में मानसून से पहले नालों की सफाई कराने का कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ होगा। इसके लिए वर्क ऑर्डर देना शेष है। अगले माह 15 जून से पहले नालों की सफाई कराई जाएगी, इससे बारिश के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिवर्ष मानसून से पूर्व नालों की साफ-सफाई कराई जाती है, जिससे कि बारिश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। नगर परिषद की ओर से इसके लिए जोन के अनुसार टेण्डर आमंत्रित किए गए थे। नगर परिषद ने टेण्डर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस सप्ताह के अंत तक वर्क ऑर्डर दिया जाएगा, जिससे अगले सप्ताह की शुरुआत में नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र में सडक़ों की सफाई और छोटी नालियों की सफाई नियमित रूप से होती है, लेकिन नालों की सफाई प्रतिवर्ष बारिश से पहले करवाई जाती है।

310 के करीब नालों की संख्या

नगर परिषद क्षेत्र में छोटे-बड़े नालों की संख्या 310 के करीब है। इनकी लम्बाई करीब 50 किलोमीटर बताई जा रही है। राजनगर, धोईंदा और कांकरोली के नालों की सफाई पर करीब 30 लाख रुपए खर्च होंगे। कांकरोली और राजनगर क्षेत्र में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या आम है।

नालियों को कर रखा कवर, नहीं होती सफाई

शहर के राजनगर और कांकरोली स्थित मुख्य मार्गो पर बनी नालियों को दुकानदारों ने अतिक्रमण कर ढक दिया है। अधिकांश जगह पक्की चबूतरी तक बना ली गई है। इसके कारण प्रतिवर्ष उन नाले-नालियों की सफाई नहीं होती है। सफाई कर्मचारी भी खाना-पूर्ति कर इतिश्री कर लेते हैं। ऐसे में उन स्थानों पर बने प्लेटफार्म को तोडकऱ नालों की सफाई करवानी चाहिए।

वर्क ऑर्डर देते ही होगी नालों की सफाई शुरू

नगर परिषद सीमा के अंदर आने वाले नालों की सफाई के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस सप्ताह वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा और अगले सप्ताह नालों की सफाई का काम शुरू हो जाएगा।

  • बृजेश रॉय, आयुक्त नगर परिषद राजसमंद
Updated on:
14 May 2025, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत

Rajsamand: जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? सियासी गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस; 14 महिला वार्डों पर नजर

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP-कांग्रेस को झटका: महापंचायत में कुमावत समाज का एलान- किसी दल का टिकट नहीं लेंगे