
Rajsamand News: राजसमंद शहर के 60 फीट रोड पर रविवार शाम को करीब 7.10 बजे तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमे से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
कांकरोली थाना पुलिस के अनुसार 100 फीट रोड महावीर नगर निवासी राजेन्द्र कुमार जैन ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि रविवार शाम को साले के लड़के कांकरोली हाथीनाड़ा निवासी मनीष पिता दिनेशचन्द्र जैन व दीपक जैन मोटरसाइकिल से केलवा से कांकरोली आ रहे थे। जब वह 60 फीट रोड पहुंचे तो सामने कांकरोली की तरफ से कार तेज गति से गलत दिशा में आ रही थी।
कार के चालक ने लापरवाही और तेज गति से कार को चलाकर मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार मनीष एवं दीपक जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत आर.के. चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होन पर उदयपुर रैफर कर दिया। अनंता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मनीष जैन की मृत्यु हो गई, जबकि दीपक का उपचार जारी है। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग छूटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार एवं टरसाइकिल को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : मां को दी नए साल की शुभकामनाएं, सुबह खेत पर पेड़ से लटका मिला 19 साल के लड़के का शव