15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां को दी नए साल की शुभकामनाएं, सुबह खेत पर पेड़ से लटका मिला 19 साल के लड़के का शव

राजस्थान में नर्सिंग छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखा, लेकिन कोई वजह स्पष्ट नहीं की।
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur_case.jpg

उदयपुर। हिरण मगरी थाना क्षेत्र में रह रहे नर्सिंग छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखा, लेकिन कोई वजह स्पष्ट नहीं की। यह कदम उठाने से पहले की रात को कॉल करके मां से बात भी की, लेकिन भनक नहीं लगने दी कि वह क्या करने जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पालवड़ा जनीफला डूंगरपुर निवासी सोमेश्वर (19) पुत्र शंकरलाल मीणा ने फंदा लगा लिया। वह उमरड़ा के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रहा था और यहीं किराए के कमरे में रहता था। सोमवार सुबह उसका शव उमरड़ा स्थित निवास के सामने खेत पर पेड़ से लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर तलाशी ली तो जेब से सुसाइड नोट निकला। दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। इस पर गांव से बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार रात को ही सोमेश्वर ने अपनी मां को कॉल किया था। बातचीत में उसने यहां किसी भी तरह की समस्या नहीं होने की बात कही। नए साल की शुभकामना दी।

पिता ने की जांच की मांग
सोमेश्वर के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा कि 'मैं जो भी कर रहा हूं, उसमें किसी की गलती नहीं है।' परिजनों ने सुसाइड नोट देखा फिर पिता शंकरलाल ने रिपोर्ट दी। परिजनों ने युवक की कॉल डिटेल जुटाने और घटना की पूरी जांच करवाने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : सर्द रात में ट्रेन के शौचालय के बाहर छोड़ी दो दिन की नवजात कन्या