राजसमंद

BREAKING : पीसी बेरवाल का तबादला, अब राजसमंद की 18वीं जिला कलक्टर होंगी श्रीमती आनंदी

आधी रात को मुख्यमंत्री ने 81 अफसरों को किया इधर उधर
2 min read
Rajsamand,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा 81 आईएएस अफसरों के किए तबादले के साथ ही राजसमंद के जिला कलक्टर पीसी बेरवाल को भी बदल दिया और अब जिला कलक्टर की कमान श्रीमती आनंदी संभालेगी, जिनका माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से स्थानान्तरण हुआ है। आनंदी दो साल सवाई माधोपुर एवं एक साल बूंदी जिला कलक्टर रह चुकी है।
मूलत: तमिलनाडु की रहने वाली श्रीमती आनंदी ने समाज शास्त्र में बीए और एलएलबी कर रखी है। उन्होंने 18 अगस्त 2007 से 7 अगस्त 2009 तक अजमेर व अन्य जगह अधीन प्रशिक्षण प्राप्त किया। उसके बाद 17 अगस्त 2009 को पहली बार जोधपुर उपखंड अधिकारी का कार्यभार संभाला। उसके बाद 20 अक्टूबर 2010 से 20 जून 2011 तक जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कमान संभाली। उसी दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण जोधपुर आयुक्त भी रही। कुछ माह राजफेड प्रबंध निदेशक भी रही। उसके बाद 5 जून 2013 को बूंदी जिला कलक्टर नियुक्त किया और ठीक एक साल बाद सवाईमाधोपुर जिला कलक्टर पद पद तबादला हो गया। दो साल तक सवाई माधोपुर जिला कलक्टर का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरदार पटेल युनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सुरक्षा एवं अपराध जोधुपर की रजिस्ट्रार बनी। फिर 4 नवंबर 2016 को ओरियंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट जोधपुर की निदेशक बनी और 3 जुलाई 2017 को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जयपुर का निदेशक बनाया गया और वर्तमान में उसी पद पद कार्यरत है।


आनंदी राजसमंद की तीसरी महिला कलक्टर
राजसमंद जिला के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक दो महिला जिला कलक्टर की नियुक्ति हुई और अब तीसरी महिला जिला कलक्टर के रूप में आनंदी कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले 28 अप्रेल 1997 को श्रीमती किरण सोनी गुप्ता राजसमंद कलक्टर की संभाल संभाली थी। उसके बाद 2016 में अर्चनासिंह राजसमंद जिला कलक्टर रही। इसके अलावा 15 जिला कलक्टर सभी पुरुष ही रहे।


बेरवाल लोक सेवा आयोग सचिव बने
राजसमंद जिला कलक्टर पद से स्थानान्तरित पे्रमचंद बेरवाल अब राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव होंगे। बेरवाल का कार्यकाल भी राजसमंद के लिए अनूठा रहा। उनके सादगीपूर्ण स्वभाव से कार्मिक ही नहीं, बल्कि आमजन भी कायल रहा।

Published on:
01 May 2018 10:26 am