
राजसमंद/कुंवारिया.
लापस्या-कुरज कच्चे मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां बेकाबू टैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि हादसे में लाठियाखेडी (रेलमगरा) निवासी दिनेश (25) पुत्र रामचन्द्र भील नीचे गिरकर ट्रेक्टर तले दब गया।
टैक्टर को खडा कर शव को बाहर निकाला
सूचना पर कुरज पुलिस चौकी प्रभारी भगवानसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से टैक्टर को खडा कर शव को बाहर निकाला। बाद में उसे आरके जिला चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टैक्टर में तीन लोग सवार थे
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस टैक्टर में तीन लोग सवार थे, गनीमत यह रही कि हादसे में दो लोग बच गए। हादसे में जान गवाने वाले दिनेश के परिवार में घटना के बाद से कोहराम मच गया। टैक्टर का अगला टायर खुलकर दूर जा गिरा।