राजसमंद

बेटी से मिलने जा रही वृद्धा, बेटे की आंखों के सामने डम्पर तले कुचली मां

ओड़ा में दर्दनाक हादसा, मां की मौत, बेटा घायल
2 min read
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
बेटी से मिलने जा रही वृद्धा, बेटे की आंखों के सामने डम्पर तले कुचली मां

कुंभलगढ़. बेटी से मिलने के लिए जा रही मां व बेटे को ओड़ा में सोमवार को बेकाबू डम्पर ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस के अनुसा बुझा का खेत (गवार) निवासी मोहनी बाई (५५) पत्नी केसरसिंह उसके बेटे लालसिंह के साथ बाइक पर उदयपुर अस्पताल में इलाज कराने व ओड़ा में बेटी से मिलने के लिए घर से रवाना हुए। बाइक वे ओड़ा में बेटी के घर बाइक खड़ी कर बस से उदयपुर जाने वाले थे, मगर ओड़ा के पास डम्पर ने चपेट में ले लिया। हादसे में मोहनीबाई टायर तले कुचला गई, जबकि झटके से बेटा लालसिंह दूर जा गिरा। सडक़ पर चौतरफा खून की पिचकारियां छूट गई, तो शरीर भी अंगभंग होकर डामर में मिल गया। विभत्स हादसे को हर कोई देख भी नहीं पाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव की गठरी बनाकर केलवाड़ा सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र ले गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर मां के मृत्यु की खबर सुनकर ओड़ा में उसकी बेटी भी एकबारगी बेसुध हो गई। बाद में अन्य परिजनों ने संभाला।

ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत
केलवा. राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर कोटा स्टोन के पास सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हैंड कांस्टेबल लुम्बसिंह ने बताया कि उमठी निवासी शंकरसिंह (३०) पुत्र मोहनसिंह बाइक पर केलवा से राजनगर की तरफ जा हे थे, तभी पीछे की तरफ से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल युवक को आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

बढ़ रहे हादसे, रोकथाम नहीं
हाइवे से लेकर ग्रामीण सडक़ों पर भी दिनोंदिन सडक़ हादसे बढ़ते जा रहे हैं, मगर इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते सडक़ दुर्घटनाओं की तादाद बढ़ती जा रही है।

Published on:
27 Jun 2018 12:34 pm