राजसमंद

श्रीनाथजी मंदिर में सांझी के समापन पर बना कोट

दान निवेरी लाल घर आए
2 min read
sanjhi art in nathdwara
श्रीनाथजी मंदिर में सांझी के समापन पर बना कोट

नाथद्वारा. प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में सोमवार को सांझी का समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विशेष सांझी का कोट बनाया गया।
मंदिर के कमल चौक में सायंकाल आरती की झांकी के दर्शन के समय बनाए गए कोट में श्रीजी बावा के विभिन्न बाग- बगीचों, वृंदावन सहित अन्य बैठकों आदि के भाव के साथ ठाकुरजी की माखन चोरी की लीलाओं सहित विविध भाव रूप कोट की सांझी में मंदिर के विभिन्न भाग छतरियां, द्वार, भवन, गायें, बैल, हाथी-घोड़े, द्वारपाल, गोपियां व वैष्णवजन का सुन्दर कोट रचकर पूर्ण कोट का निर्माण किया गया। सोमवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही सांझी का समापन हो गया। अमावस्या के अवसर पर कीर्तनकारों के मुखिया कीर्तनकार तौलाराम कुमावत के नेतृत्व में कीर्तनकारों ने कीर्तनगान किया। जिसमें आरती करत नंदजु की रानी और हंसी-हंसी मंगल गीत गवाये, ऐसे वचन सुने में श्रवणन बड़े महरि के पुत कहावे, फिर-फिर राय बात हंसि बूझत हमको कहो कहा तुम लाये एवं लाऊ कहा सुनों किन में छीन-छीन सबकी दधि खाये का गुणगान किया।
मुकुट कांछनी का विशेष शृंगार
आराध्य प्रभु श्रीनाथजी को सोमवार को सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर मुकुट कांछनी का विशेष शृंगार धराया गया। इसमें श्रीमस्तक पर जड़ाव का स्वर्ण मुकुट पितांम्बर शीशफूल श्रीकर्ण में मयूराकृति कुंडल धराये। कस्तूरी कली कमल माला धराई एवं वस्त्र सेवा में कोयली रंग की मलमल पर सुनहरी जऱी की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित सूथन काछनी एवं रास पटका ठाड़े वस्त्र सफेद के साथ श्रीजी में श्याम रंग की मलमल पर सुनहरी फूल के छापा और सुनहरी जऱी की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित पिछवाई धराई गई। अलौकिक पिछवाई भी धराई गई।

शक्तिपीठों में नवरात्रि कल से
नाथद्वारा. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न शक्तिपीठों पर बुधवार से विविध अनुष्ठान प्रारंभ होंंगे। वहीं शहर के कई मोहल्लों में गरबा नृत्य का भी आयोजन होगा। शहर के समीप कछवाई माताजी, बागोल में बायण माताजी, सिंहाड़ तालाब के पास आवरी माताजी मंदिर, नई हवेली चौक के मेहंदीपुर दरबार, सिंहाड़ स्थित महाकाली मंदिर, शहर के बड़ी बाखर स्थित कालका माता मंदिर, शहरकोट माताजी, खेड़ा देवी माताजी सहित अन्य स्थानों पर भी नौ दिन तक विशेष अनुष्ठान होंगे। इसी प्रकार शहर के विभिन्न स्थानों सुखाडिय़ा नगर, नई हवेली चौक, मोदियों की खिडक़, नाथूवास, ब्रह्मपुरी, नाथूवास तेलियों का तालाब, बस स्टैण्ड, श्रीनाथ कॉलोनी, पावटी रोड श्रीनाथ कॉलोनी, लालबाग भलावतों खेड़ा, गणेश नगर सहित शहर के दर्जनों स्थानों पर नौ दिन तक गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।

Published on:
09 Oct 2018 12:45 pm