राजसमंद

GOOD NEWS : फिर थानेटा पंचायत में शराबबंदी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

शराब का ठेका बंद करने की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

2 min read

भीम. हस्ताक्षर सत्यापन के बाद शराबबंदी के लिए मतदान कराने की मांग को लेकर थानेटा वासियों ने सरपंच दीक्षा कंवर के नेतृत्व में सोमवार को जिला कलक्टर पीसी बेरवाल को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब ठेका बंद कराने के लिए सरकारी नियमानुसार गत 14 फरवरी को थानेटा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हस्ताक्षर सत्यापन करवाया गया। उसमें पंचायत वासियों द्वारा 26 प्रतिशत हस्ताक्षर करा शराबबंदी मतदान के लिए वांछित योग्यता अर्जित कर ली गई थी। बताया कि आबकारी विभाग के अनुसार हस्ताक्षर सत्यापन के बाद बीस दिनों में मतदान की तिथि निश्चित की जानी चाहिए। लेकिन थानेटा के मामले में करीब दो माह की लम्बी अवधि के बावजूद कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने से ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए बताया कि आगामी 20 अप्रैल तक मतदान की तिथि निर्धारित नहीं होने पर तहसील के बाहर आमरण अनशन किया जाएगा। इस दौरान शराबबंदी आंदोलन के सोहनसिंह, लक्ष्मणसिंह, हजारीसिंह, नाथूसिंह, रतनसिंह, अनिता देवी, इन्द्रा देवी आदि मौजूद थे।

शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
राजसमंद. नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त कलक्टर बृजमोहन बैरवा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वर्ष २००४ से पूर्व की पेंशन योजना व विद्यालयों का समय ७.३० बजे से १२.३० बजे करने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पूनिया, महासचिव संदीप कुमार, प्रवक्ता युगल किशोर शर्मा, हेमन्त सोनी, लता शर्मा, विनोद कुमार सेन, नवीन, अश्विनि चावला, जयकिशन, विनोद खत्री, अशोक वर्मा, कृष्ण कुमार, यादुवेंद्र योगी, उमेश शर्मा, रतनलाल वर्मा, राजेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, शम्भूलाल माली आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

NEGLIGENCE : ऐतिहासिक नौचौकी के पास ढाई करोड़ में बन रहे उद्यान की गुणवत्ता पर उठे सवाल

बाल विवाह रोकने निकाली रैली
नाथद्वारा. उलपुरा मगरा में ताल्लुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा के अध्यक्ष के निर्देश पर आगामी ३० जून तक की अवधि में बाल विवाह प्रतिषेध अभियान के अन्तर्गत सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई। गांव के विद्यालय से उलपुरा गांव की बस्ती क्षेत्र में निकाली गई रैली में छात्र-छात्राएं आमजन को बाल विवाह रोकने के लिए जागरुक करने के नारे लगाते हुए चल रही थी। इसमें छात्र-छात्राओं सहित पीएलवी दिनेश कुमार औदिच्य राजसमंद जन विकास संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता लता खटीक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

SOCIAL FESTIVAL NEWS : पाक रमजान माह में करेंगे इबादत, बिखरेगी ईदुलफितर की खुशियां
Published on:
10 Apr 2018 11:51 am
Also Read
View All