राजसमंद

12 करोड़ 71 लाख की लागत से बनेगा भवन, स्टेडियम की भी मिली सौगात

लावासरदारगढ़. कस्बे में गत वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत हुए चिकित्सालय के लिए नए भवन का शनिवार को शिलान्यास किया गया। विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के प्रयासों से करीब 12 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन की वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद नवीन […]

2 min read
Rajsamand news

लावासरदारगढ़. कस्बे में गत वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत हुए चिकित्सालय के लिए नए भवन का शनिवार को शिलान्यास किया गया। विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के प्रयासों से करीब 12 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन की वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद नवीन परिसर में पंडित दुर्गेश जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर लंबे समय से उपेक्षित स्थानीय खेल मैदान को भी नई सौगात मिली।

करीब 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का भी शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम के दौरान बामनिया दरवाजा से पुराने बस स्टैंड तक करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल पथ का लोकार्पण भी किया गया। इसके बाद माली सराय में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता माधवलाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और प्रदेश में गांव-ढाणियों को सड़कों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

कुंभलगढ़ विधानसभा संयोजक हरिसिंह राव ने भाजपा संगठन एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षाविद् सत्यदेव शर्मा ने रोडवेज बसों के बंद होने से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए सरदारगढ़ से पुष्कर, सांवलिया, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा के लिए नई बस सेवा शुरू करने की मांग रखी। समाजसेवी जगदीश हाड़ा ने ज्ञापन देकर सरदारगढ़ तहसील मुख्यालय पर एवीवीएनएल के सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की मांग की।
कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गांधी, जिला ग्रामीण मंडल महामंत्री रमन कंसारा एवं सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश सुथार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश डॉ. बसंतीलाल बाबेल, पूर्व उपप्रधान सज्जन सिंह, पूर्व उपसरपंच लक्ष्मणलाल माली, संजीव जोशी, बाबूलाल कलाल, अरुण मिश्रा, श्रवण गवारिया, हस्तीमल सोनी, प्रकाश माली, पीरूलाल देशांतरि, अंकित माली, जगदीशचंद्र देशांतरि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Published on:
29 Mar 2026 10:40 am
Also Read
View All

अगली खबर