राजसमंद

शहर में निकला ऐसा जूलूस देखने उमड़े हजारों लोग…देखें वीडियो

- शोभायात्रा में अखाडे बाजों ने दिखाए करतब, सजाई मनमोहक झांकियां और उड़ाई गुलाल

less than 1 minute read
शहर में निकला ऐसा जूलूस देखने उमड़े हजारों लोग...देखें वीडियो

राजसमंद. जिले में गुरुवार को अनंत चतुदर्शी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गई। इसके साथ ही अखाड़े बाज करतब दिखाते चल रहे थे।
शहर के जलजक्की पर जेसी गु्रप की ओर गणेश महोत्सव के तहत गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। महोत्सव का समापन गुुरुवार को गु्रप के संरक्षक रमेश मेवाड़ा और अध्यक्ष अशोक टांक के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। शोभायात्रा अपरान्ह के जलचक्की से हाथी-घोड़े और बैण्ड, डीजे आदि के साथ रवाना हुई। इसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल की गई। इसमें श्रद्धालु जयकारे लगाते गुलाल उड़ाते और भजनों पर भाव से नाचते हुए चल रहे थे। वहीं, कलाकारों के द्वारा भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लोगों का मनोरंजन किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करके प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी प्रकार शहर में कई जगह विराजित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Published on:
29 Sept 2023 10:51 am
Also Read
View All