7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंच से बोले : ममता दीदी के राज का सफाया हुआ, भाजपा का परचम लहराया; Video Viral

राजसमंद जिले के खमनोर ब्लॉक के पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांवगुड़ा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में डिप्टी सीएम दिया कुमारी के आने से पहले 5 मई को राजसमंद के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वरलाल बाल्दी के भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
rajsamand cdeo viral video

फोटो पत्रिका नेटवर्क

Rajsamand CDEO Viral Video : राजसमंद जिले के खमनोर ब्लॉक के पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांवगुड़ा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में डिप्टी सीएम दिया कुमारी के आने से पहले 5 मई को राजसमंद के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वरलाल बाल्दी के भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है।

सीडीईओ का भाषण पश्चिम बंगाल के चुनावों में भाजपा की जीत, ममता की हार, 10 रुपए की झालमुड़ी का कमाल, भाजपा का लीडर अब वर्ल्ड लीडर जैसे विचारों पर केंद्रित रहा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की विजय को सभी के लिए गौरवपूर्ण और हर्ष का विषय बताया।

सीडीईओ ने मंच से सनातन संस्कृति व धर्म के पुनर्जागरण की आशा व्यक्त करते हुए वर्ल्ड लीडर के नेतृत्व में भारत के विश्व गुरु बनने में कदमताल मिलाने की भावी पीढ़ी से अपील भी की। इस मौके पर पांडाल में जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों एवं ग्रामीणों मौजूद थे।

जिला शिक्षा अधिकारी के भाषण के उसके अंश

बंगाल की विजय हम सबके लिए गौरवपूर्ण है और हर्ष का विषय है। आज भारतीय जनता पार्टी अति प्रसन्न है और ये चुटुकला भी चल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना नामकरण बदल दिया है। अब बीजेपी का मतलब हो गया है भारतीय झालमुड़ी पार्टी। आपको पता होगा, वीडियो देखा होगा, भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी लीडर जो अब वर्ल्ड लीडर के रूप में पहचान बना चुके हैं। डिसीजन मेकर सशक्त नेतृत्व हमको भारत को मिला है।

आज हिंदुस्तान का डंका विश्व में बज रहा है। उन्होंने पश्चिमी बंगाल में 10 रुपए की झालमुड़ी ली। वीडियो बहुत वायरल हुआ। और वो झालमुड़ी कमाल कर गई और ममता दीदी का राज…सफाया हो गया। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा गया।

और ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो सनातन धर्म को, सनातन संस्कृति को, हिंदुस्तान को आगे बढ़ाया है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को, प्राचीन विरासत को अक्षुण्ण रखना है। हम अपना गौरव भूल गए, हम अपना आत्म सम्मान भूल गए, स्वाभिमान विस्मृत हो गया और हम गुलामी की मानसिकता में आ गए।

तब ऐसा लीडर हमको मिला, ऐसा नेतृत्व हमको मिला, जिन्होंने हमारे आत्मविश्वास को जगा दिया। हमारे आत्म गौरव को बढ़ाया। ऊर्जा का संचार कर दिया। और आज हम सनातन संस्कृति के सशक्त पहरेदार बन गए हैं। जब सनातन संस्कृति आगे बढ़ेगी, तभी ये देश तरक्की करेगा।

जो हमारा देश पूर्व में सर्वोच्च पद पर था, सोने की चिड़िया कहलाता था। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी था, लेकिन गुलामी मानसिकता के कारण आक्रांताओं ने अपना साहित्य लूट लिया, हमारे मंदिर नष्ट कर दिए गए, संस्कृति को खत्म कर दिया और हम गुलामी की मानसिकता में आए गए, तब हमने अपना आत्मगौरव बुलाया। ऐसे समय में अब हमारा वर्ल्ड लीडर हमें सशक्त नेतृत्व दे रहा है।