राजसमंद

राजस्थान के इस खूबसूरत ट्रैक पर हुआ टूरिस्ट ट्रेन का ट्रायल, पहाड़ों के बीच में सफर

Heritage Train: राजस्थान आने वाले पर्यटक अब राजसमंद के गोरमघाट और कामलीघाट की मनोहर वादियों का खूबसूरत नजारा रेल में बैठकर देख सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Jun 22, 2023
Tourist Train Trial Run On Beautiful Train From Kamlighat To Phulad In Rajasthan
कामलीघाट रेलवे स्टेशन पर हेरिटेज ट्रेन के ट्रायल के लिए पहुंचे रेलवे अधिकारियों की टीम व मावली से आया इंजन तथा विस्टाडोम कोच

राजसमंद/देवगढ़। Heritage Train: राजस्थान आने वाले पर्यटक अब राजसमंद के गोरमघाट और कामलीघाट की मनोहर वादियों का खूबसूरत नजारा रेल में बैठकर देख सकेंगे। ब्रिटिशकाल में बनी मीटरगेज रेलवे लाइन पर विरासत सहेजने की तैयारी में जुटे रेलवे के अजमेर मंडल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने कामलीघाट से फुलाद के बीच विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल किया।

मंडल रेल प्रबंधक धनखड़, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जितेंद्र मीणा, सीनियर डीईएन अजमेर प्रियंका मीणा टीम के साथ शाम चार बजे उदयपुर से सड़क मार्ग से कामलीघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां कामलीघाट स्टेशन अधीक्षक रामसहाय मीणा सहित उदयपुर से आए अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।


धनखड़ सहित सभी अधिकारी हेरिटेज ट्रेन में लगे विस्टाडोम कोच में बैठकर गोरमघाट एवं फुलाद के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे स्टीम इंजन जैसे आकार का एक इंजन हेरिटेज ट्रेन लेकर मावली से कामलीघाट पहुंचा, जिसके पीछे एक जेनरेटर कोच एवं एक विस्टाडोम कोच लगा था। देवगढ़ एवं कमलीघाट में लोग हेरिटेज ट्रेन को देखने पहुंचे और ट्रेन के साथ फोटो खिंचवाए।

Published on:
22 Jun 2023 04:23 pm
Also Read
View All
Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत

Rajsamand: जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? सियासी गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस; 14 महिला वार्डों पर नजर

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP-कांग्रेस को झटका: महापंचायत में कुमावत समाज का एलान- किसी दल का टिकट नहीं लेंगे