
नागौर/जायल। जायल कोर्ट परिसर के पास बुधवार को बस से उतरकर सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बोलेरो केम्पर की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। वह रोजाना की तहर कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम को बेटी का शव घर पहुंचने पर परिजन रो- रोकर बहाल हो गए। सीआई हरीश सांखला ने बताया कि कठौती निवासी बबिता मेघवाल (16)पुत्री सहदेव राम मेघवाल बुधवार सुबह अपने गांव से बस में कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए रोजाना की तरह जायल स्थित कम्प्यूटर सेन्टर के लिए पहुंची थी।
डीडवाना रोड कोर्ट परिसर के पास बस से उतरकर कम्प्यूटर सेन्टर की तरफ जाने के लिए रोड पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से तेज गति से आई बोलेरो केम्पर गाड़ी ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। गंभीर घायल बालिका को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया । वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसका दम टूट गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।
स्कूल की टॉपर थी बालिका
मृतका बबिता मेघवाल इसी वर्ष अपने के शहीद मूलाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 कला वर्ग में 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉपर रही थी। उसके भूगोल में 100 में से 100 अंक सहित तीन विषय में डिक्टेशन आया था।
Updated on:
22 Jun 2023 12:46 pm
Published on:
22 Jun 2023 12:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
