राजसमंद

ट्रक से नीचे उतारने पर बदला लेने के लिए की डकैती, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

25 मई को ट्रक चालक व खलासी का अपहरण कर लूटे थे सवा 13 लाख
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
ट्रक से नीचे उतारने पर बदला लेने के लिए की डकैती, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

दिवेर पुलिस ने दो और आरोपित को किया गिरफ्तार

राजसमंद. राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर 27 मई को ट्रक चालक व खलासी को लूटने के मामले में दिवेर पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से नीचे उतारने के द्वेष पर बदला लेने की नीयत से डकैती की वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार 13 लाख 27 हजार रुपए नकद लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने चित्रकूट नगर भुवाणा, उदयपुर निवासी अरविंद पित्रोडा पुत्र छगनलाल पित्रोडा गुजराती एवं पावटिया, भीम हाल चित्रकूट नगर, भुवाणा (उदयपुर) निवासी प्यारसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रावत को पहले ही बापर्दा गिरफ्तार कर लिया था।
मास्टरमाइंड व उसका भाई गिरफ्तार
डकैती का मास्टरमाइंड अजीतगढ़ निवासी हमीरंिसह पुत्र त्रिलोकसिंह रावत व उसके ममेरे भाई महेन्द्रसिंह पुत्र टीकमसिंह रावत निवासी नाडिया मियालाखेत को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि इसी कार्गो कम्पनी में ट्रक चालक व अजीतगढ निवासी रतनसिंह ने 21 मई को राजकोट जाने के दौरान शराब के नशे में होने से जबरदस्ती गौमती चोराहे पर उतार दिया था। यह बात हमीरसिंह को नागवार गुजरी। इसी द्वेषता से 27 मई को महेन्द्रसिंह, हमीरसिंह व हेमेन्द्रसिंह ने शराब पी रहे थे, तभी कार्गो कम्पनी की ट्रक देखी तो हमीरसिंह के मन में बदले की भावना जगी। उसने अपने पूर्व मालिक मनोहरसिंह को उदयपुर फोन किया तथा चालक को धमकाने की योजना बनाई। इस पर मनोहर सिंह अपने साथ दो तीन जनो को और लेकर आया। चालक को नींद आने की वजह से उसने ट्रक को बाघाना के पास एक होटल पर ट्रक रोक कर सो गया तो सभी ने उसका जागने का इंतजार किया। इस दौरान मनोहर भी अपने साथियो के साथ बाघाना पंहुच गया।

घबराने पर छोड़ दिया
डकैती में तेरह लाख रुपए मिलने की बात जब हमीर सिंह ने मनोहर को बताई, तो वह घबरा गया। इसलिए चालक व खलासी को उदयपुर के पास कठार के जंगलों में उन्हें छोड़ दिया। अब पुलिस दोनों आरोपित को बुधवार को न्यायालय में पेश करेंगी।

Published on:
13 Jun 2018 11:04 am