राजसमंद

वेल्डिंग करते लगी आग, सिलेंडर फटने के बाद धधकी आग से 2 CAR जली

आग बुझाने के दौरान गर्म सिलेंडर को हटाया, छुपाने के किए प्रयास, राजसमंद के 50 फीट रोड पर कार गैराज की घटना (Two cars burnt in the blaze after a cylinder burst at rajsamand )

2 min read
Rajsamand,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,
वेल्डिंग करते लगी आग, सिलेंडर फटने के बाद धधकी आग से 2 CAR जली

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ Rajsamand

Rajsamand City में पचास फीट रोड पर स्थित कार गेराज में गुरुवार शाम गैस वेल्डिंग करते वक्त उठी चिंगारी से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग भभक गई और एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दो कारें जलकर राख हो गई, जबकि तीसरे कार भी जलने लगी, तब तक दमकल मौके पर पहुंच गई। दो दमकलों से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके साथ असुरक्षित गैस वेल्डिंग व आगजनी से बचाव के लिए कोई उपकरण नहीं होने की पोलपट्टी खुलकर सामने आ गई। Fire (Two cars burnt in the blaze after a cylinder burst at rajsamand)

जानकारी के अनुसार लवाणा निवासी मदन मिस्त्री की पचास फीट रोड राजसमंद में हरिओम कार केयर नामक कार गेराज है, जहां शाम करीब बजे गैस वेल्डिंग कर रहे थे। उसी दौरान उठी चिंगारी से एक कार में आग लग गई। धुआं उठता देख कार्मिक घबरा गए और देखते ही देखते आग बढ़ गई, जिससे पास में पड़ा गैस सिलेंडर फट गया। इस कारण गेराज के बीच लगी पट्टियां भी टूट गई और दो कारें पूरी जल गई। तीसरी कार में भी आग लगी, तब तक सूचना पर नगरपरिषद से दो दमकलें मौके पर पहुंच गई। फायरमैन ने तत्परता से पानी छिड़कते हुए आग पर काबू पा लिया। तत्परता से दमकल के पहुंचने से दो कार, चार मोटरसाइकिलें व पास के गेराज में एक ट्रेक्टर जलने से बच गया। Kankroli police station, rajsamand

सुरक्षा इंतजाम के नहीं प्रबंध
गेराज में आगजनी से बचाव को लेकर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं दिखे और न ही कार्मिक प्रशिक्षित है। साथ ही नगरपरिषद के अग्निशमन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है, तो गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। rajsamand p0lice

जांच के बाद कार्रवाई
गेराज में आग व गैस सिलेंडर फटने के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इसकी जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संदीप माथुर, जिला रसद अधिकारी राजसमंद

Published on:
20 Dec 2019 10:47 am