राजसमंद

मतदाताओं का आंक़ड़ा 09 लाख के पार, राजनीतिक दल जुटे सियासी गुण-भाग में

राजसमंद. चुनावी माहौल भले अभी दूर दिखाई दे रहा हो, लेकिन सियासी सरगर्मियां जिले में तेज होने लगी हैं। वजह है भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण र्यक्रम-2026 के तहत जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, जिसने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। 21 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के […]

2 min read
S.I.R Final News

राजसमंद. चुनावी माहौल भले अभी दूर दिखाई दे रहा हो, लेकिन सियासी सरगर्मियां जिले में तेज होने लगी हैं। वजह है भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण र्यक्रम-2026 के तहत जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, जिसने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। 21 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राजसमंद जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,06,818 पहुंच गई है। मतदाताओं में हुई यह वृद्धि लोकतांत्रिक भागीदारी के विस्तार का संकेत तो है ही, साथ ही आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक दलों के सामने नए समीकरण और रणनीतिक चुनौतियां भी खड़ी करती नजर आ रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक गणना चरण पूरा किया गया। 16 दिसम्बर 2025 को जारी प्रारूप सूची में जिले में 8,91,914 मतदाता दर्ज थे। दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम सूची प्रकाशित की गई है।

राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक

एडीएम नरेश बुनकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची-2026 की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस बैठक को चुनावी तैयारियों की शुरुआती आहट माना जा रहा है, क्योंकि मतदाता सूची को ही चुनावी रणनीति की आधारशिला माना जाता है। 16 दिसम्बर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। प्राप्त आवेदनों को नियमित रूप से नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के साथ राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक साझा किया गया और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध रखकर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

वोटर बढ़े, क्या बदलेगा चुनावी गणित?

अंतिम सूची में 1.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदाताओं की संख्या में यह बढ़ोतरी कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत-हार के समीकरण बदल सकती है, खासकर उन सीटों पर जहां मुकाबला हमेशा कांटे का रहता है।

एक नजर में: राजसमंद की मतदाता तस्वीर

  • अंतिम प्रकाशित कुल मतदाता: 9,06,818
  • प्रारूप सूची में मतदाता: 8,91,914
  • कुल वृद्धि: 1.67 प्रतिशत

दावे एवं आपत्तियां (प्राप्त आवेदन)

  • फॉर्म-6 / 6A : 17,389
  • फॉर्म-7 : 2,485
  • फॉर्म-8 : 3,984

विधानसभा वार मतदाता (पुरुष-महिला)

विधानसभापुरुषमहिला
भीम1,16,2341,09,050
कुंभलगढ़1,14,4771,06,392
राजसमंद1,14,5321,10,122
नाथद्वारा1,22,0571,13,954
कुल4,67,3004,39,518

विधानसभावार कटे वोट

विधानसभापुरुषमहिला
भीम244273
कुंभलगढ़305447
राजसमंद187254
नाथद्वारा266509
कुल10021483

ऑनलाइन भी देख सकेंगे अपना नाम

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना या संशोधन एक सतत प्रक्रिया है। नागरिक फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से ईसीआई नेट ऐप, वोटर्स पोर्टल या संबंधित बीएलओ के जरिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता ईपिक सर्च के माध्यम से अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं और किसी प्रविष्टि पर आपत्ति होने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के तहत अपील भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

Published on:
22 Feb 2026 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर