हादसाः कांवरियों के साथ मारपीट, एक बच्चा गंभीर

गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर वहां से गुजर रहे कांवरियों के साथ भी मारपीट की...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2015, 10:30 PM IST
broken trunks
son beaten
रामगढ़।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बासुकीनाथ से राजगीर के रास्ते पर गत दिवस एक हादसा घटित हुआ, जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर वहां से गुजर रहे कांवरियों के साथ भी मारपीट की।


जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह की है। मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही मामले को शांत भी करवाया।


इसी घटना में कांवरियों के साथ मारपीट से नाराज लोगों ने पनयडीह के पास गिरिडीह-जमुआ सड़क को जाम कर दिया। सभी लोग थाना प्रभारी पनयडीह से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी ने मामले में चार नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

Published on: