रामपुर

सपा संसाद आजम खान के लिए आई बुरी खबर, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

एडीजे 6 की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुई थी सुनवाई संसाद आजम खान पर अब तक अलग-अलग मामलों में 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं
less than 1 minute read
Nov 13, 2019
azamkhan-pti-1564424477.jpg

रामपुर. लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुए चुनाव आचार सहिंता उलंघन मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 6 की स्पेशल कोर्ट ने मौजूदा सांसद आजम खान को गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब इस केस की सुनबाई आगामी 23 नवंबर 2019 को होगी।

सांसद आजम खान पर आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तय समय से ज्यादा देर तक रोड शो किया था, जिसको लेकर चुनाव निगरानी टीम के मजिस्ट्रेट ने सांसद आजम खान के खिलाफ कोतवाली स्वार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे की सुनवाई करते हुए बुधवार को एडीजे 6 ने सांसद आजम खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। हौरतलब है कि इससे पहले सांसद आजम खान को एडीजे 6 तीन बार समन भेज चुकें हैं।

गौरतलब है कि संसाद आजम खान पर अब तक अलग-अलग मामलों में 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दर्जनों मुकदमों में आजम खान को कोर्ट से नोटिस भेजे और सम्मन भेजे जा चुके हैं। लेकिन कई मामलों में आजम खान ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। हालांकि, अब आजम खान एक-एक करके हर कोर्ट को जवाब दे रहे हैं और मुकदमों से निपटने के लिए दर्ज मुकदमों के विवेचक से मिलकर भी अपना पक्ष रख रहे हैं। पिछले महीने आजम खान महिला थाने में जाकर एसपी अजय पाल शर्मा की एसआईटी टीम के अफसरों को अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।

Published on:
13 Nov 2019 09:11 pm