3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में अंतरराष्ट्रीय एथलीट पूनम तोमर पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस में मचा हड़कंप

बदमाशों ने पूनम तोमर को कार से खींचने की कोशिश की 100 मीटर दौड़ में कई बार देश को दिलवा चुकी हैं मेडल बदमाशों ने बाइक से काफी दूर तक पूनम का किया पीछा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 Nov 2019, 8:27 PM IST

punam.png

मेरठ. राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित एथलीट पूनम तोमर और उनके पति पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने उन्हें कार से खींचने की कोशिश की। लेकिन विरोध करने पर बदमाश भाग खड़े हुए। इस हमले से डरी-सहमी पूनम तोमर आनन-फानन में थाना सिविल लाइन पहुंची और वहां पर एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमला उस समय हुआ, जब वह अपने पति के साथ घर का सामान खरीदने जा रही थी। हमलावर युवक ने पूनम तोमर को जान से मारने की धमकी देते हुए उनका हाथ पकड़कर कार से नीचे खींचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कार के गेट को भीतर से लॉक कर लिया। इसके बाद भी हमलावर युवक ने उसकी कार का पीछाकर एक बार फिर से रोक लिया। इसके बाद हमलावर युवक ने उनके पति पर लात-घूसों की बरसात कर दी। युवक ने उनके पति को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।

यह भी पढ़ें बसपा में बड़ी बगावत, एक साथ 12 नेताओं ने छोड़ा मायावती का साथ

100 मीटर राष्ट्रीय चैंपियन धाविका और राजीव गांधी अवार्ड से सम्मानित पूनम तोमर दिल्ली में रेलवे विभाग में अधिकारी हैं। वे स्थायी रूप से मेरठ के तोपखाना की रहने वाली हैं। वह समय-समय पर अपने मकान में आती रहती हैं। उन्होंने बताया कि वे आज भी अपने घर आई हुई थी। इस दौरान वे अपने पति के साथ कार से बाजार जा रही थी। इतने में एक लड़का उनका पीछा करने लगा। युवक ने उनसे अभद्रता से बात की और गाली-गलौज करते हुए बद्तमीजी से बोला। इसके बाद उसने लगातार बाइक से पीछा किया। उसने कार को रोक लिया। इसके बाद उसने उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से काफी आहत हैं। वह इस घटना से डरी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग हमको यहां से भगाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: घर का सपना देख रहे लोगों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, NCR के इस शहर में आई बड़ी योजना

हर बार नए लड़के होते हैं जो कि हमे धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत वे कई बार थाने में कर चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इस बार उनके पति के साथ जिस तरह से मारपीट की गई वे अपने को काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस बारे में जब एसपी सिटी डा. एएन सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त ने जो हुलिया युवकों का बताया है उसके अनुसार तलाश की जा रही है। थाना पुलिस को इस पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।