रामपुर

पकौड़े के पैसे मांगने पर दी खौफनाक सजा, उड़ेल दिया खौलता तेल,देखें वीडियो

शराब के नशे में युवक ने पकौड़ी के दुकानदार पर फेंका घौलता तेल
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 2:49 PM IST
rampur
पकौड़े के पैसे मांगने पर उड़ेल दिया खौलता हुआ तेल,देखें वीडियो

रामपुर। पकौड़े बेच कर अपना गुजर-बसर कर रहे एक एक शख्स को पकौड़े के पैसे मांगना भारी पड़ गया। रामपुर में एक युवक ने पकौड़े तो खा लिए लेकिन जब पैसे देने की बारी आई तो उसने पहले तो गालियां देनी शुरु कर दी उसके बाद अचानक उसने पकौड़े तलने वाले पर कढ़ाई में रखा खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे दुकानदार तेल से बुरी तरह झुलस गया।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर की है ,जहां पप्पू सैनी नामक शख्स अपने गांव के ही पास पिछले कई सालों से पकौड़ी का ठेला लगाता था। जहां तमामा लोग पकौड़े खाने आते थे। हर रोज की तरह पप्पू ने बुधवार को भी अपनी दुकान लगाई थी और लोग पकौड़ी खरीद कर खा रहे थे। ऐसे में सिविल लाइंस के रोशनबाग निवासी सुरेंद्र भी वहीं पहुंचा उसनें पकौड़ी खरीदी।

पकौड़ी खरीदने के बाद युवक वहां से जाने लगा। तभी दुकानदार ने रोक कर उससे पैसे मांगे। लेकिन तभी आरोपी सुरेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौच करने लगा और बिना पैसे दिए वहां से निकल गया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह वापस आता है और अचानक कढ़ाई में खोल रहे तेल को पकौड़ी बेचने वाले पप्पू के चेहरे पर फेंक दिया। जिससे गरम तेल की जलन से दुकानदार दर्द से छटपटाने लगा और चीखने लगा। पप्पू को देख लोगों भी सन्न रह गए। वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आ गई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने में डाल दिया।

वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कर रहे डॉक्टर दशरथ सिंह का कहना है कि युवक का चेहरा काफी जला हुआ है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है लेकिन चेहरा काफी बुरी तरह से चला हुआ है जिसका इलाज किया जा रहा है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल मेें इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके साथ ही उन्होंने बताया की पप्पू जहां पकौड़े की दुकान लगाता है वहीं पास में ही शराब का ठेकरा चलता है। शराब पीने वाले लोग अक्सर वहां से पकौड़े लेते थे। लेकिन सुरेंद्र शराब के नशे में था और उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हो गया है। हालकि उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर वह समझौते को लेकर कोई कार्रवाईया शिकायत करते हैं तो की जाएगी।

Updated on:
27 Dec 2018, 2:49 PM IST
Published on: