रामपुर

Pulwama Revenge: POK में स्ट्राइक के बाद आजम खान ने गाया ऐसा गाना, जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा, देखें वीडियो

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में वायु सेना द्वारा आतंकियों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद देश भर के लोगों में जश्न का माहौल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 7:18 PM IST
bjp
bjp

रामपुर। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में वायु सेना द्वारा आतंकियों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद देश भर के लोगों में जश्न का माहौल है। इसके साथ ही नेताओं के भी बयान इसमें आने शुरू हो गए हैं। इसी के चलते समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी इस पर बयान दिया है। जिसके बाद उनकी हर तरफ चर्चा भी हो रही है।

दरअसल, आजम खान ने सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा गीत गाते हुए इंडियन आर्मी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस बात की कोशिश करनी होगी कि हम दुश्मन के किसी भी मंसूबे को कामयाब न होने दें। हम अंदर से कमजोर न हो जाएं। हमें अंदर और बाहर से हमेशा मजबूत रहना हैं। हमारे रिश्तें मजबूत होने हैं।

उन्होंने कहा कि जो दहशत के कारखाने इस नाम से चलातें हैं, तंजीम का नाम मुहम्मद के नाम से जोड़ते हैं, ऐसों की मुसलमानों को घोर निंदा करनी चहिए। हम अपने मालिक को खुश करने के लिए यह कहना चाहते हैं कि इंसानी खून मोहतरम हैं और इसे नुकसान पहुंचाने का हक किसी को नही है।

Published on: