रामपुर

चुनाव से पहले ही जया प्रदा को लगा बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने कर दिया ये काम

भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज प्रचार के दौरान रामपुर में एक बच्चे को रुपया और अन्य बच्चों को टॉफी बांटने पर सख्ती जया प्रद ने एक बच्चे को दिए थे 100 रुपए और कई बच्चों को टॉफी बांटती आई थी नजर
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2019, 8:48 PM IST
Jaya Prada
चुनाव से पहले ही जया प्रदा को लगा बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने कर दिया ये काम

रामपुर. चुनाव से पहले ही रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दे दिया है। रामपुर में प्रचार के दौरान एक बच्चे को रुपया और कई दूसरे बच्चों चॉकलेट बांटने पर भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ चुनाव आयोग ने बुधवार को आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया।

दरअसल मंगलवार को जया प्रदा तहसील शाहबाद के कस्बा सेफनी में डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत महिलाओं से मिल रही थीं। इस बीच जब वह एक घर पहुंची तो अचानक एक महिला ने जया प्रदा को अपना छोटा बच्चा गोद में दे दिया। जया ने बच्चे को गोदी में लिया और फिर बच्चे को 100 रुपये पकड़ा दिए। इसके अलावा वहीं, पास में खेल रहे कुछ अन्य बच्चों को उन्होंने टॉफी बांटते हुए कैंरे में कैद हो गई थी। इसके बाद रुपये और टॉफी बांटने की तस्वीर वायरल होते ही जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ने जांच बैठा दी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

आपको बता दें कि जयाप्रदा पर पिछले चुनाव में भी नोट बांटने का आरोप लगा था। जया प्रदा जयारत करने गई थी। जहां पर उन्होंने अपने बैग से निकाल कर मजार के मौलाना को कुछ रुपए दिए। उस दौरान उनका वीडियो वायरल हुआ।

Published on: