रामपुर

Jaya Prada: जया प्रदा ने कोर्ट में किया सरेंडर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पुलिस कर रही थी तलाश

Jaya Prada Surrendered In Court: बॉलीवुड अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जया प्रदा को आदर्श आचार संहिता उल्लघंन मामले में कोर्ट ने फरार घोषित किया था।  
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2024, 4:44 PM IST
Jaya Prada surrendered in court UP Police was searching for model code of conduct violation case
Jaya Prada Surrendered In Court

Jaya Prada Surrendered In Court: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) सोमवार को रामपुर की एमपी- एमएलए (MP- MLA) कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जया प्रदा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में फरार चल रही थी। कोर्ट ने जया प्रदा को फरार घोषित किया था। इसके साथ ही पुलिस को उनको ढूंढकर कोर्ट में पेश करने के आदेश भी दिया था।

2019 लोकसभा (Lok Sabha Election 2019) आम चुनाव के दौरान भाजपा की प्रत्याशी रही जया प्रदा पर चुनाव के दौरान आचार संहिता के दो मामले रामपुर में दर्ज किए गए थे, जिनकी सुनवाई रामपुर की एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।


रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने दर्जनों बार जया प्रदा को पेश होने के लिए तारीखें दी लेकिन वह हाजिर नहीं हुईं। कोर्ट से बार- बार उनके पेश होने के लिए समन जारी किए हुए। इसके बाद उनके खिलाफ वारंट और फिर गैर जमानती वारंट भी जारी हुए, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। कोर्ट ने जया प्रदा के खिलाफ सात बार गैर जमाती वारंट जारी किए।

इसके बाद कोर्ट ने रामपुर पुलिस अधीक्षक को लिखकर जया प्रदा को पेश करने का आदेश दिया, लेकिन वह फिर भी पेश नहीं हुईं। इसके बाद कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए जया प्रदा को फरार घोषित कर दिया। उनके खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक को एक डिप्टी एसपी की अगुवाई में टीम बनाकर 6 मार्च 2024 को अदालत में पेश करने का आदेश दिया। इसी बीच सोमवार को जया प्रदा ने रामपुर के एमपी- एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Updated on:
4 Mar 2024, 4:44 PM IST
Published on: