रामपुर

पंचायत चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी पिता का हाईवोल्ट ड्रामा, कपड़े फाड़कर अधिकारियों को जमकर दी गालियां

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पीड़ित प्रतियाशी के बेटे ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।चुनावी परिणाम की घोषणा के बाद हारे हुए प्रतियशी के पिता गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने आरओ को जमकर गालियां दीं।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2021, 1:44 PM IST
20210505_085018.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर। चुनाव में हार की घोषणा जब प्रतियाशी के पिता ने सुनी तो वह गुस्से से आग बबूला हो गए। बस फिर क्या था। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आरओ को जमकर गालियां सुनाई और फिर गालियां सुनाते हुए जिला पंचायत सभागार स्थल से बाहर निकलकर अपने कपड़े फाड़ लिए। अर्धनग्न अवस्था मे काफी देर तक आरओ पर आरोप लगाया कि जनता ने मेरे बेटे को चुनाव जिताया पर इन भ्रष्ट अफसरों ने उसे हरा दिया और दूसरे कंडीडेट से साठगांठ कर ली। पीड़ित प्रतियाशी का पिता रात में ही डीएम से मिला और उनसे शिकायत कर रिकाउंटिंग की अपील की। इतना ही नहीं, उन्होंने उन्होंने रात में ही चुनाव आयोग के पोर्टल समेत पीएम मोदी व सीएम योगी से भी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की।

दरअसल, जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 31 से पीड़ित प्रतियाशी के बेटे ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा। मंगलवार रात जब आरओ ने जिला पंचायत सभागार में चुनावी परिणाम की घोषणा की तो हारे हुए प्रतियशी के पिता गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने आनन फानन में आरओ की टेबल के पास जाकर बात की। लेकिन अचानक उनके दिमाग का पारा इस कद्र गर्म हुआ कि उन्होंने सभी अफसरानों के सामने ही आरओ को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। फिर जिला पंचायत परिसर से बाहर निकलरकर जिला पंचायत भवन में बैठ गए। बाद में पुलिस ने जाकर उन्हें समझाकर शांत कराया।

प्रतियाशी के पिता का आरोप है कि अफसरों ने दूसरे प्रतियाशी से साठगांठ करके उसे जीता दिया और मेरे बेटे को हरा दिया। जनता ने मेरे बेटे को वोट दिया पर इन्होंने बेईमानी करा दी। इस प्रकरण की जांच कराने के लिए उन्होंने आयोग समेत पीएम-सीएम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। अगर इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट जाने तक की बात कही है।

Published on: