रामपुर

Rampur: गांव को सैनिटाइज कर रहे युवक से मारपीट के बाद जबरन कीटनाशक पिलाया, मौत

Highlights . दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह लोग गंवा रहे जान. लोगों को कारोना वायरस से बचने के लिए किया जा रहा हैं जागरुक. कोरोना योद्धाओं से भी मारपीट करने से नहीं आ रहे बाज  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 9:35 AM IST
beatan.png

रामपुर। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से आए दिन लोग जान गंवा रहे है। प्रशासन की तरफ से जगह—जगह कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेनेटाइज कराया जा रहा है। रामपुर के मुतियापुरा गांव में एक कोरोना योद्धा को सेनेटाइजर पिला दिया गया। जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को मुतियापुरा गांव निवासी 19 वर्षीय कुंवर पाल अपने साथी हुलासी के साथ पेमपुर गांव में हाइकेन कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। कुंवर पाल के भाई हरीशंकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, उसी दौरान पेमपुर गांव के ही इन्द्रपाल के उपर कीटनाशक दवाई की कुछ छीटें पड गई। जिसके बाद गुस्साए इन्द्रपाल ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद कुंवरपाल के मुंह में जबरन कीटनाशक डाल दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में बिलासपुर स्थित एक डॉक्टर को दिखाया। हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डाॅक्टरों ने उसे शुक्रवार को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी समेत 5 के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

एडिशनल एसपी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक कुंवरपाल की पीएम रिपोर्ट आ गई है। पीएम रिपोर्ट में कोई शरीर पर मारपीट का निशान होना नहीं पाया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित कर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Updated on:
20 Apr 2020, 9:35 AM IST
Published on: